सब्सक्राइब करें

Weekly Rashifal (9 Mar to 15 Mar 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च का दूसरा सप्ताह

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 07 Mar 2026 04:51 PM IST
सार

Weekly Horoscope (9 Mar to 15 Mar 2026): साल के तीसरे माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत 9 मार्च से होगी और 15 म्रर्च तक चलेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 9 to 15 March 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark
साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026 - फोटो : Amar Ujala
Saptahik Rashifal (9 Mar to 15 Mar 2026): मार्च 2026 का दूसरा सप्ताह कई मायनों में अहम साबित हो सकता है। इस दौरान ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। इस सप्ताह का समय परिवर्तन नए अवसरों का संकेत दे रहा है, जिससे जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में हलचल देखने को मिलेगी। ऐसे में अपने कामों को जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाना फायदेमंद साबित होगा। धन, सेहत और रिश्तों के मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाना सभी के लिए सही रहेगा।


ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव कुछ जातकों को अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगा। वहीं, कुछ लोगों के लिए यह समय धैर्य, समझदारी और सतर्कता की परीक्षा ले सकता है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का कैसा असर रहेगा और किन बातों का ध्यान रखकर आप आने वाले उतार-चढ़ाव को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

Predictions: वर्ष 2029 दोहराएगा इतिहास, फिर से बनेगी वर्ष 2020 जैसी ग्रहण की विस्फोटक स्थिति
Trending Videos
Weekly Horoscope 9 to 15 March 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम को बहुत ही सुनियोजित तरीके से करना होगा और अचानक से आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत कम सहयोग प्राप्त हो पाएगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध का समय सेहत की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के कारण शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेल सकते हैं। चोट आदि लगने की आशंका भी बनी हुई है, ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं और कागजी काम बेहद सावधानी के साथ करें। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें एक बार फिर धीरे-धीरे पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी। हालांकि इस दौरान आपके खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है।

सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर या फिर घर की मरम्मत आदि पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ पूर्व की भी भांति चलती रहेगी। छात्र वर्ग को मनचाहे परिणाम के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 9 to 15 March 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक निकलना पड़ सकता है। यात्रा उम्मीद से कुछ कम फलदायी रहेगी, जिसके कारण आपका मन थोड़ा चित्र रहेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

इस सप्ताह भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति को लेकर स्वजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में इससे जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि हाथ आए अवसर को भूलकर न जाने दें अन्यथा आपको लंबे समय तक काम के लिए भटकना पड़ सकता है।

व्यवसाय की दृष्टि से पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब हो सकते हैं और आपको पूर्व में किए गए निवेश से भी लाभ की प्राप्ति संभव है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय विपरीत बना हुआ है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता की कमी रहेगी। प्रेम प्रसंग में सावधानी से कदम बढ़ाएं।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 

Weekly Horoscope 9 to 15 March 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफल साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको नौकरी और व्यवसाय से जुड़े शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और लंबे समय से प्रमोशन या मनचाहे जगह पर तबादले की आस लगाए बैठे हुए थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज को सराहा जाएगा और आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको सरकारी निर्णय या फिर कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आने से लाभ की प्राप्ति संभव है। कुल मिलाकर पूरे सप्ताह आर्थिक दृष्टि से समय शुभ और फलदायक बना हुआ है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र वर्ग को मनचाही सफलता मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से परिवार के संग पिकनिक, पार्टी या फिर पर्यटन का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान परिवार संग सुखद समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा करें।
 

विज्ञापन
Weekly Horoscope 9 to 15 March 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम थोड़ा संभलकर और सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और नियमों का पूरा का पालन करें। साथ ही अपने काम को किसी के भरोसे न छोड़ें अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

सप्ताह के पूर्वार्ध में कुछ एक घरेलू मसले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस दौरान पारिवारिक समस्याओं के चलते आपके प्रोफेशनल कार्य प्रभावित हो सकते हैं। इस सप्ताह अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में समय पर निपटाने का प्रयास करें अन्यथा उत्तरार्ध में सेहत और सहयोगियों दोनों से आपको निराशा हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। सप्ताह के उत्तरार्ध में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और न ही अनावश्यक मामलों में उलझें। इस दौरान निजी संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो अपने लव पार्टनर से संवाद बनाए रखें और चीजों को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत इस सप्ताह आपकी चिंता का विषय बन सकती है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed