सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 7 March: इन 4 राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा दिन, नई नौकरी के मिलेंगे अवसर

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Sat, 07 Mar 2026 07:15 AM IST
सार

7 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 7 मार्च 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 7 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 7 March - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 7 March: शनिवार, 7  मार्च 2026 का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की दृष्टि से प्रभावशाली रहेगा। इससे कुछ राशियों को लाभ और तरक्की संभव है। लेकिन कुछ जातकों को सफलता के लिए थोड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 7 मार्च का राशिफल। 

Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 7 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 7 March - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों और अवसरों का संगम लेकर आया है। काम का दबाव बढ़ सकता है और ऐसा लगेगा जैसे हर जिम्मेदारी आज ही पूरी करनी है। इतना ही नहीं, कुछ लोग जो आपके विरोधी हैं, वे भी आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन घबराइए मत आपकी लगन और योजना ही आपकी ढाल बनेगी। यदि आप अपने कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से करेंगे तो सफलता निश्चित है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को संतुलन मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की सहायता करके आत्मिक संतोष पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 7 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 7 March - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
आज का दिन आपके जीवन में खुशियों की हल्की-हल्की दस्तक देगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खबर वातावरण को आनंदमय बना सकती है। समाज में आपके अच्छे कार्यों की चर्चा होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, अतीत की कोई गलती आपको याद दिलाएगी कि अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक है। आप अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी का वाहन मांगकर न चलाएं। आपके रहन-सहन और जीवनशैली में सुधार आएगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 7 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 7 March - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी और नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। आप काम में व्यस्त रहेंगे, लेकिन परिवार के लिए समय निकालकर उनके मन की बात समझने की कोशिश करेंगे। यही संतुलन आपको सच्ची सफलता की ओर ले जाएगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 7 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 7 March - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
आज आपका व्यक्तित्व और पद-प्रतिष्ठा दोनों मजबूत होंगे। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी, लेकिन साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने से अभी बचें। यदि किसी सरकारी योजना में निवेश का विचार है, तो वह लाभकारी हो सकता है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में पछतावा दे सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस आने की संभावना कम है। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed