सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अक्तूबर): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 17 Oct 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 18 to 24 october know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी है, लेकिन आप चाहें तो अपने आचरण एवं व्यवहार की मधुरता और सामंजस्य से भाग्योन्नति कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से पिछले रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इस दौरान परिजनों एवं भाई-बहनों से सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा उदास रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आय-व्यय समान रहने की संभावना है। इस दौरान कठिन परिश्रम, संयम एवं प्रयास से ही कोई बड़ा कार्य संपन्न हो पाएगा। संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा। मित्रों के साथ भी कोई गलतफहमी आपकी चिंता का बढ़ा सकती है। सप्ताह के अंत में छोटी यात्रा का भी योग बनेगा। प्रेम संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की कमी निकालने की बजाय गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहें।



उपाय : घर में बन पहली रोटी गाय को खिलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Trending Videos
weekly horoscope weekly rashifal 18 to 24 october know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यर्थ के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखने की जरूरत है, अन्यथा कोर्ट-कचहरी तक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। परिजनों एवं करीबी रिश्तेदारों का सुख-सहयोग मध्यम रहेगा। आलस्य से बचें और अपने प्लान के अनुसार ही कार्य करें। अपनी दिनचर्या सही रखें अन्यथा सेहत संबंधी समस्याएं आपकी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। इस सप्ताह कॅरिअर कारोबार में बहुत ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। लापरवाही के कारण व्यर्थ की उलझनें पैदा हो सकती हैं। व्यापार में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के मौके मिलेंगे। भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसाद में गुड़-चना चढ़ाएं और से लोगों में बांटें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 18 to 24 october know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम फल देने वाला साबित होगा। पूरे सप्ताह सौभाग्य और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। जिससे आत्मबल व इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह सामान्य से अधिक फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बहुप्रतीखित प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का भी सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कार्य पूर्ण होंगे व लाभ मिलेगा। छात्रों को सप्ताह के अंत तक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। महिलाओं का सामाजिक व धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

उपाय : शनिवार के दिन पक्षियों को विशेष रूप से दाना डालें। हनुमत उपासना करें।

weekly horoscope weekly rashifal 18 to 24 october know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह पिछले सप्ताह के मुकाबले और बेहतर होता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के साथ मेल-जोल बढ़ेगा, अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी साथ ही जनसंपर्क में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को नया और बड़ा पद मिल सकता है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ या फिर बाजार में अटका हुआ धन मिल सकता है। छात्रों को उनके श्रम के अनुसार सफलता मिलने के पूरे योग हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए भी यह सपताह उत्तम फल देने वाला होगा। मित्रों और परिजनों को उन्हें खूब सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं में बहने से बचें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें और उसके लिए कुछ समय जरूर निकालें। नशे से दूर रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

उपाय : गुरुवार के दिन बेसन के लड्डू किसी ब्राह्मण को दान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 18 to 24 october know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही उत्तम और फलदायक सिद्ध होने के संकेत दे रहा है। वैचारिक प्रखरता के साथ ही आपका आत्मबल बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी। शत्रु पक्ष स्वयं आपसे समझौता करने को राजी होगा। परिजनों का पूरा सुख व सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। बेरोजगारों को नये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। सप्ताह के मध्य में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा, अन्यथा अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। लव पार्टनर के साथ चली आ रही तकरार खत्म होगी और सामंजस्य बढ़ेगा। माता की सेहत को लेकर मन कुछ चिंतित रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन सूर्यदेवता को अघ्र्य दें और लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed