फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (27 सितंबर से 03 अक्तूबर): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 26 Sep 2021 07:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 Sep 2021 07:47 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 27 september to 03 october know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी व्यस्तता लिये रहेगा। इस सप्ताह कॅरिअर कारोबार में प्रगति होगी और आय के नये स्रोत बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। सप्ताह के मध्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कोई बड़ा कार्य पूरा होगा। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में महिला प्रोफेशनलों को कुछेक दिक्कते आ सकती हैं। इस दौरान समय और संबंध दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगें और लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर विशेष ख्याल रखें। इस दौरान कोई पुराना रोग उभर सकताहै।

उपाय : लक्ष्मी स्तोत्र या देवी कवच स्तोत्र में से किसी एक का पाठ करें। प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।

weekly horoscope weekly rashifal 27 september to 03 october know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करिअर और कारोबार को लेकर बहुत सजग रहना होगा। आपके विरोधी आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान किसी के बहकावे में आने की बजाय अपने विवेक से ही कोई बड़ा फैसला लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में महिलाओं को घरेलू चिंताएं सताएगी। संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें और लोगों से शालीनता से पेश आएं। प्रेम संबंधों को लेकर किसी भी प्रकार का उतावलापन या प्रदर्शन आपको परेशानी में डाल सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है।

उपाय: शक्ति की साधना करें और प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal 27 september to 03 october know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार की कुछ एक समस्याओं को लेकर मन विचलित रहेगा। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। भूमि-भवन को क्रय-विक्रय करने से जुड़े मामलों को कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का बहुत ख्याल रखें। महिलाओं के लिए समय मध्यम है। कामकाजी महिलाओं को घर एवं आफिस के बीच तारतम्य बनाए रखने में कुछेक दिक्कतें आएंगी। विज्ञापन एवं मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कुछेक उलझनें रहेंगी। कठिन समय में लव पार्टनर हो या जीनसाथी उसका पूरा साथ मिलेगा।

उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें। प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करेंं।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 27 september to 03 october know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार की कुछ एक समस्याओं को लेकर मन विचलित रहेगा। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। भूमि-भवन को क्रय-विक्रय करने से जुड़े मामलों को कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का बहुत ख्याल रखें। महिलाओं के लिए समय मध्यम है। कामकाजी महिलाओं को घर एवं आफिस के बीच तारतम्य बनाए रखने में कुछेक दिक्कतें आएंगी। विज्ञापन एवं मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कुछेक उलझनें रहेंगी। कठिन समय में लव पार्टनर हो या जीवनसाथी उसका पूरा साथ मिलेगा।

उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें। प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करेंं।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 27 september to 03 october know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में ही किसी बड़े मामले में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपका यश और सम्मान बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च करने का योग बनेगा। इस दौरान आय के नये स्रोत बनेंगे और बाजार में फंसा पैसा भी अप्रत्याशित रूप से निकल आयेगा। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के मौके मिलेंगे। लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। संभव है कि आपके प्रेम संबंधों को परिजन स्वीकार कर लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : सूर्यदेव को चंदन मिश्रिम जल से अघ्र्य दें और प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed