सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Sun, 14 Jun 2026 11:31 AM IST
सार

Weekly Lucky Horoscope (15 Jun -21 Jun 2026): शुभ संयोग के साथ जून का नया सप्ताह प्रारंभ हो रहा है। ग्रहों की शुभ स्थिति का प्रभाव राशियों के लिए नए बदलाव और संदेश लेकर आएगा।

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 15 Jun -21 Jun 2026 in hindi know weekly horoscope
Weekly Lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Horoscope (15 Jun -21 Jun 2026): ज्योतिषियों की मानें, तो जून के इस नए सप्ताह की शुरुआत कई महत्वपूर्ण ग्रहों की शुभ चाल के साथ हो रही है। इस सप्ताह ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे एक बेहद प्रभावशाली शुभ संयोग भी बनेगा। दरअसल, इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा भी सप्ताहभर अलग-अलग ग्रहों में गोचर करते हुए कई शुभ योग बनाएंगे। ऐसे में यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली साबित हो सकता है। साथ ही यह समय इन जातकों के लिए कई अच्छे संकेत लेकर आ सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Shani Vakri 2026: शनि वक्री से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, परीक्षा-नौकरी और कारोबार में खुलेंगे तरक्की के द्वार
Budh Vakri 2026: 29 जून से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, व्यापार, नौकरी और निवेश में मिलेगी बड़ी सफलता

Weekly Lucky Horoscope 15 Jun -21 Jun 2026 in hindi know weekly horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ संकेत लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इसके अलावा नौकरी के लिए कहीं आवेदन किया था, तो जवाब मन का आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना बन रही है। काम को लेकर मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े मामलों में भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।
Surya Chandrama Yoga: अशुभ संयोग के बीच भी चमक सकती है किस्मत, करियर में बड़ा बदलाव संभव

Weekly Lucky Horoscope 15 Jun -21 Jun 2026 in hindi know weekly horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आया है। समय मेहनत का फल और सकारात्मक बदलाव लेकर भी आएगा। कोई पुराना दोस्त आपसे फिर मुलाकात करने आ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। इसके अलावा आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। हालांकि, वृषभ राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं, पूरे सप्ताह उनके कार्यों में संतुलन बना रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 15 Jun -21 Jun 2026 in hindi know weekly horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। माना जा रहा है कि, नौकरी और करियर के क्षेत्र में लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस समय आपकी मेहनत और लगन मनचाहा पद दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है। नई आय के स्रोत बनने के योग हैं।  कन्या राशि वालों के अधूरे कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह सफलता के संकेत दे रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
Surya Grahan NavPancham Yog: सूर्य ग्रहण 2026 और डबल नवपंचम योग, इन राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 15 Jun -21 Jun 2026 in hindi know weekly horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा।  किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से पूरे सप्ताह उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई नया घर या वाहन खरीदने का सपना इस सप्ताह पूरा होता हुआ नजर आएगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। करियर और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि सप्ताह के बीच में खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी।
Shani Gochar 2026: 27 जुलाई से बदलेगी साढ़ेसाती-ढैय्या की चाल, शनिदेव देंगे राहत या बढ़ाएंगे परीक्षा?

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed