फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Lucky Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, तरक्की और लाभ के बनेंगे योग

Sun, 19 Jul 2026 11:28 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 19 Jul 2026 11:28 AM IST
सार

Weekly Lucky Horoscope July 19 to 25 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए काफी लाभकारी और शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope July 19 to 25 2026 know Weekly Lucky rashifal
Weekly Lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Horoscope July 19 to 25 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण इन जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। करियर और व्यापार में सफलता के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। वहीं, रुके हुए कार्य पूरे होने और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह किन राशियों पर किस्मत मेहरबान रहने वाली है।


Guru Chandal Yog: कुंडली में कब बनता है गुरु चांडाल योग ? जानें इसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय

Weekly Lucky Horoscope July 19 to 25 2026 know Weekly Lucky rashifal
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह फलदायी कहा जाएगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान उनके अटके हुए कार्यों में प्रगति होती नजर आएगी और महत्वपूर्ण योजनाएं आगे बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता और बेहतरीन आपसी समझ बनी रहेगी। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। शत्रु पक्ष और विरोधियों की चालें नाकाम होंगी, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Weekly Lucky Horoscope July 19 to 25 2026 know Weekly Lucky rashifal
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा। शत्रुओं को परास्त करने में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें समाप्त होने के योग हैं। पिता की ओर से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आप पर घर के बुजुर्गों का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा, जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे।
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी विशेष कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope July 19 to 25 2026 know Weekly Lucky rashifal
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से इस सप्ताह किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा। खास बात यह है कि आपके मित्र और शुभचिंतक हर कदम पर सहयोगी साबित होंगे। उनके सहयोग से कई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope July 19 to 25 2026 know Weekly Lucky rashifal
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह फलदायी कहा जाएगा। कई मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में बनती नजर आएंगी। इस सप्ताह ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जरूरत के समय अपनों का साथ मिलेगा और कुछ महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। 
Predictions: ग्रहों की बदलती चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, अगले 10 दिन इन राशि वालों के लिए रहेंगे परेशानियों भरे
Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल बदलेगी 12 राशियों का भाग्य, जानें किसे होगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क
Career Horoscope: आने वाले 3 महीने मेष समेत इन राशि वालों के लिए रहेंगे शुभ, करियर में मिलेगा नाम और सम्मान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed