Predictions For 10 Days: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाले 10 दिनों में कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 24 जुलाई को बुध मार्गी होंगे, जबकि 27 जुलाई से शनि वक्री चाल चलेंगे। वहीं चंद्रमा भी राहु और केतु के प्रभाव में आकर ग्रहण योग का निर्माण करेगा। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशि वालों के जीवन में मानसिक दबाव, कार्यों में देरी और निर्णय लेने में असमंजस जैसी परिस्थितियां पैदा कर सकती है। इस अवधि में विशेष रूप से राहु, केतु, शनि और बुध का प्रभाव जातकों के करियर, कारोबार, आर्थिक मामलों और प्रेम जीवन पर देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों को मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम मिलने में समय लग सकता है, जबकि कुछ जातकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
Predictions: ग्रहों की बदलती चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, अगले 10 दिन इन राशि वालों के लिए रहेंगे परेशानियों भरे
Predictions For 10 Days: ज्योतिषियों के अनुसार, आने वाले 10 दिन कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलों भरे हो सकते हैं। काम में देरी, रिश्तों में अनबन व निवेश को लेकर कई तरह की परेशानियां झेल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में बार-बार रुकावट आने से मन परेशान रहेगा। काम का तनाव बढ़ने से व्यवहार में चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद होने की संभावना है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल बदलेगी 12 राशियों का भाग्य, जानें किसे होगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस अवधि में सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को व्यापार विस्तार या नए अवसरों के लिए अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। वाणी का ध्यान रखें अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
Mantra: पूजा में अपनी राशि के अनुसार रोज जपें ये मंत्र, खुलेंगे सफलता और सुख-समृद्धि के रास्ते
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आने वाले 10 दिन नई चुनौतियां लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना रहेगी, जिससे शुरुआत में दबाव महसूस हो सकता है। नौकरी को लेकर अधिक प्रयास करने होंगे। खरीदारी करने से अधिक खर्च हो सकता है, जिस कारण बजट बिगड़ सकता है। दोस्तों से अनबन महसूस होगी। करियर को लेकर बार-बार योजनाएं बना सकते हैं।
Shani Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती से इन 3 राशि वालों के बढ़ेंगे कष्ट, आने वाले 6 महीने रहेंगे भारी