Devshayani Ekadashi 2026 Lucky Zodiac Signs: देवशयनी एकादशी का व्रत इस वर्ष 25 जुलाई, शनिवार को रखा जाएगा। इसी दिन से भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योगनिद्रा में प्रविष्ट होते हैं, जिसे चातुर्मास की शुरुआत भी माना जाता है। हालांकि इस अवधि में भी उनकी पूजा-अर्चना और व्रत का महत्व कम नहीं होता। ज्योतिष के अनुसार, इस बार देवशयनी एकादशी कुछ खास राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आई है। इन राशियों के जीवन में सुख, समृद्धि और वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस एकादशी का विशेष लाभ मिलने वाला है।
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी विशेष कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि
Lucky Zodiac Signs: इस बार देवशयनी एकादशी कुछ खास राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आई है। इन राशियों के जीवन में सुख, समृद्धि और वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस एकादशी का विशेष लाभ मिलने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवशयनी एकादशी 2026: इन राशियों पर रहेगी खास कृपा
मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। भगवान विष्णु की कृपा से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन किसी भी निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। करियर में उन्नति के संकेत हैं और आप नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। हालांकि, अति आत्मविश्वास से बचना जरूरी है, वरना काम प्रभावित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस दिन नीले रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।
वृषभ:
वृषभ राशि के लिए देवशयनी एकादशी करियर में सफलता का संकेत दे रही है। आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश से अचानक लाभ मिलने के योग हैं, जिससे आपकी बचत बढ़ सकती है। यह दिन आपको आगे बढ़ने के कई अवसर देगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष पहचान मिल सकती है। इस दिन लाल रंग का उपयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि के लोगों के लिए यह एकादशी आर्थिक दृष्टि से अनुकूल साबित हो सकती है। माता लक्ष्मी की कृपा से आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में है और सफलता मिलने की पूरी संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते आसान होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। दोस्तों और करीबियों का सहयोग मिलेगा, साथ ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ रहेगा।
तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन उपलब्धियों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कोई नई उपलब्धि या खुशखबरी मिल सकती है। आपका सामाजिक दायरा मजबूत होगा, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है, इसलिए तनाव से दूरी बनाकर रखें। इस दिन नेवी ब्लू रंग आपके लिए शुभ माना गया है।
Dashank Yog 2026: बुध-मंगल की युति से बनेगा शक्तिशाली योग, 6 राशियों के करियर और धन में आएगा उछाल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।