Saptahik Rashifal: जुलाई का नया सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे कई राशियों के जीवन पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं ग्रहों की बदलती चाल और बनने वाले शुभ-अशुभ योग करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर भी असर डालेंगे। कुछ राशि वालों को नई जिम्मेदारियां और सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जबकि कुछ के लिए समय सामान्य भी हो सकता है।। आइए जानते हैं कि जुलाई का यह नया सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों की होगी मौज, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत और मिलेगा लाभ
Saptahik Rashifal: जुलाई का नया सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की बदलती चाल करियर, कारोबार, धन, परिवार और स्वास्थ्य पर असर डालेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको सेहत, संबंध और संपत्ति तीनों पर विशेष ध्यान देना होगा। हालांकि आपको इन सभी में अपनी सेहत पर जरा ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि पहला सुख निरोगी काया ही है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को अपने कामकाज में लापरवाही करने से बचना होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और कार्य को समय पर निबटाएं अन्यथा सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग एवं नौकरी पेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान उनके अटके हुए कार्यों में थोड़ी प्रगति होती नजर आएगी। किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से कार्य में सफलता मिलेगी। चापलूस मित्रों व गुप्त शत्रुओं से इस सप्ताह खूब सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पूर्व विचार करें। कठिन परिस्थितियों के बीच आपको जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा जिसकी वजह आप दोनों के बीच प्रेम और बेहतरीन आपसी समझ होगी। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके साथ आपके बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा जिससे रिश्ते मधुर बने रहेंगे।
उपायः प्रतिदिन सूर्यदेवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। आपको प्रत्येक कार्य में मनचाही सफलता और प्रगति मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। लंबे समय अटके हुए कार्यों में आशानुरूप प्रगति होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से कार्य संपन्न भी हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। किसी योजना में अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवार के सदस्यों की तरफ से भरपूर सहयोग और समर्थन आपको प्राप्त होगा। जिससे आप न सिर्फ अपने करियर-कारोबार से जुड़े बल्कि घरेलू फैसले बड़ी आसानी से ले सकेंगे। यदि किसी इष्टमित्र या नजदीकी रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो उसके साथ संवाद से गलतफहमियां दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मित्रों और स्वजनों से हास-परिहास का वातावरण रहेगा। शत्रु पक्ष और विरोधियों की चालें नकाम होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आशातीत सफलता मिलने की संभावना है।
उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पजा और शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर कारोबार से जुड़े मामलों को निबटाने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपके इस संबंध में किए गये प्रयास अंततः सफल होंगे और आपकी कार्यक्षेत्र और बाजार दोनों जगह मान-प्रतिष्ठा यथावत बनी रहेगी। कार्य-व्यवसाय में आपको स्त्री वर्ग से खासा लाभ और सहयोग मिलने की संभावना है। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में उन्हें मनोरंजन तथ तथा हास-परिहास के अवसर प्राप्त ाप्त होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा दिक्कत लिए रह सकता है। इस दौरान घरेलू विवाद बढ़ सकते हैं। किसी प्रिय के कड़वे वचन या फिर असहयोग से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। हालांकि इस दौरान आपको करियर कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछेक अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हैं। बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान करियर कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेते समय आपको अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लेनी चाहिए। प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में विरोधी आपसे सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। मनोबल बनाए रखने से कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की को दूर्वा अर्पित करके गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य विशेष में सफलता पाने का इंतजार कर रहे थे तो आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। इस सप्ताह उच्च शिक्षा की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। रोजी-रोजगार की दिशा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि और बल से अपने विरोधियों और शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब होंगे। मनोबल बनाए रखने से बड़े से बड़े कार्य में सिद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कर्क राशि के जातकों की धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। इस दौरान कम दूरी की यात्रा सार्थक रहेगी। तीर्थाटन भी संभव है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से इस सप्ताह किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड्चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ा शुभा समाचार मिलने से मन हर्षित रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।