Eye Twitching: दाहिनी आंख फड़कने का रहस्य, जानिए पुरुषों और महिलाओं के लिए इसके अलग-अलग संकेत
आज हम जानेंगे कि दाहिनी आंख के फड़कने को लेकर क्या मान्यता है। दरअसल, यह संकेत पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं कि दाहिनी आंख फड़कने का क्या मतलब हो सकता है।
महिलाओं में दाहिनी आंख फड़कने के संकेत
अगर किसी महिला की दाहिनी आंख फड़कती है, तो यह आमतौर पर अशुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि इससे आने वाले समय में उन्हें मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यह पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं, या किसी अप्रिय समाचार का संकेत हो सकता है। यह संकेत सावधानी बरतने और मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाए रखने की ओर इशारा करता है।
पुरुषों में दाहिनी आंख फड़कने के संकेत
जहां महिलाओं के लिए यह अशुभ संकेत माना जाता है, वहीं पुरुषों में दाहिनी आंख का फड़कना सकारात्मक माना गया है। इसे शुभ संकेतों में गिना जाता है।
Love Marriage Moles: शरीर पर कौन से तिल देते हैं प्रेम विवाह के संकेत, जानें क्या आपकी भी होगी लव मैरिज
Samudrik Shastra: घर में कनखजूरा दिखना शुभ या अशुभ? जानिए देता है किस बात का संकेत
Hastrekha Vigyan: नाक के नीचे तिल होना देता है ये शुभ संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
यह कार्यों में सफलता मिलने, नौकरी या कारोबार में तरक्की, आर्थिक लाभ या रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना लिए होता है। साथ ही आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर भी मिल सकता है।
Palmistry: रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
Palmistry: सिर्फ हथेली नहीं तलवे के बारे में भी बहुत कुछ कहता है सामुद्रिक शास्त्र
अगर बाईं आंख फड़के तो करें ये उपाय
यदि बाईं आंख फड़क रही हो, तो इन उपायों को आजमा सकते हैं। इसके लिए आप घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। भगवान गणेश को सुपारी अर्पित करें। तुलसी पर दीपक जलाएं और तुलसी दल भगवान विष्णु को चढ़ाएं। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन कराएं या मिठाई बांटें। इन उपायों से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X