{"_id":"603faab9b26a461e385175bb","slug":"take-these-salt-measure-to-get-rid-of-financial-and-married-life-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नमक के ये उपाय दिलाएंगे आपको आर्थिक तंगी और दांपत्य जीवन की परेशानियों से छुटकारा","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
नमक के ये उपाय दिलाएंगे आपको आर्थिक तंगी और दांपत्य जीवन की परेशानियों से छुटकारा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Link Copied
हर व्यक्ति के जीवन में जद्दोजहद तो लगी ही रहती है और व्यक्ति उसे अपने प्रयासों से सुलझाने की कोशिश भी करता है, लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां अनुकूल न होने के कारण व्यक्ति के जीवन में एक साथ कई परेशानियां आ जाती हैं। जिससे निकलने का कोई मार्ग नहीं दिखता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नमक का प्रयोग खाने में तो किया ही जाता है। वास्तु और ज्योतिष में भी नमक का से संबंधित बहुत से उपाय बताए गए हैं, जिनको करके आप अपनी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। नमक के इन उपायों को करने से आप आर्थिक और पारिवारिक दोनों तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।
Trending Videos
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जब छोटा बच्चा या परिवार में कोई अचानक बीमार हो जाता है या बच्चा अधिक रोने लगता है तो माना जाता है कि उसे नजर लग गई है। यदि आपके घर में किसी को नजर जल्दी लगती है तो नकारात्मकता को दूर करने के लिए डेली वाला थोड़ा सा नमक लेकर उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार उतारकर पानी में बहा देना चाहिए। इससे व्यक्ति के ऊपर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा यदि आपके घर में कोई बीमार रहता है और काफी दिनों से उसे रोग से मुक्ति नहीं मिल पा रही है तो ऐसे में कांच की कटोरी में नमक लेकर व्यक्ति के सिरहाने रख दें। धीरे-धीरे उसकी सेहत में सकारात्मक परिवर्तन आने लगता है। एक हफ्ते के अंतराल पर इस नमक को बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यदि पति-पत्नी के जीवन में तनाव बना हुआ है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता है तो कांच की कटोरी में नमक लेकर अपने शयन कक्ष में रख दें। इससे आपके कमरे की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। कटोरी के नमक को पंद्रह दिन या फिर एक माह में बदलते रहना चाहिए। इससे कलह की स्थिति में कमी आती है। इसके अलावा कपूर जलाकर दिखाने से भी परिवार में सख-शांति बनी रहती है।
4 of 4
rock salt
- फोटो : Social Media
यदि आपके घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है तो एक कांच के बर्तन में सेंधा नमक और लौंग लेकर अपने धन स्थान पर रख दें। इससे उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी, और आपके घर में पैसों की आवक बनी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।