सब्सक्राइब करें

वैधृति योग में पड़ेगी मेष संक्रांति, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sun, 12 Apr 2026 10:03 PM IST
सार

इस बार 14 अप्रैल 2026 को मेष संक्रांति पड़ रही है। जब सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। इस बार इसके साथ वैधृति योग का निर्माण भी हो रहा है जिसे शुभ नहीं माना जाता।

विज्ञापन
Vaidhriti Yog on Mesh Sankranti These Zodiac Signs Need to Be Alert in hindi
मेष संक्रांति - फोटो : amar ujala

Vaidhriti Yog: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता है। इस बार 14 अप्रैल 2026 को मेष संक्रांति पड़ रही है। जब सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। यह परिवर्तन आमतौर पर ऊर्जा नई शुरुआत और शुभ अवसरों का संकेत देता है। इस बार इसके साथ वैधृति योग का निर्माण भी हो रहा है जिसे शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में जहां एक ओर यह समय कुछ लोगों के लिए नई संभावनाएं ला सकता है, वहीं कुछ राशियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।


Budh Gochar 2026: बुध का मीन राशि में गोचर, इन राशियों के लिए शुभ और इनको रहना होगा सतर्क
Weekly Horoscope: अप्रैल माह का ये सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Trending Videos
Vaidhriti Yog on Mesh Sankranti These Zodiac Signs Need to Be Alert in hindi
mesh sankranti - फोटो : adobe stock
  • पुण्यकाल : प्रातः 06 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक  
  • महापुण्य काल: प्रातः  07 बजकर 33 मिनट से लेकर 11 बजकर 45 मिनट तक 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaidhriti Yog on Mesh Sankranti These Zodiac Signs Need to Be Alert in hindi
जल्दबाजी में कोई भी फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
मेष संक्रांति के दौरान बनने वाला वैधृति योग कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ा कठिन समय ला सकता है। इस दौरान मानसिक और भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है, जिससे निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि हर कदम सोच-समझकर उठाएं और जरूरत पड़ने पर अनुभवी लोगों की सलाह लें।

Vaidhriti Yog on Mesh Sankranti These Zodiac Signs Need to Be Alert in hindi
आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहा है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर दबाव या विरोध का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा।

विज्ञापन
Vaidhriti Yog on Mesh Sankranti These Zodiac Signs Need to Be Alert in hindi
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं और अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। व्यापार या निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना ही सबसे सही रास्ता होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed