सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

August Monthly Tarot Reading: मेष समेत इन 2 राशियों को मिलेगी इस माह सफलता, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 10:00 AM IST
सार

Monthly Tarot Reading: आइए इस लेख में अगस्त 2025 के बारे में सभी राशियों का टैरो मासिक राशिफल जानते हैं। जुलाई माह मेष, सिंह, तुला, मीन राशियों के लिए शुभ होने वाला है। इस लेख में आपको सभी राशियों के लिए शुभ रंग और शुभ अंक भी जानने को मिलेगा।

विज्ञापन
August 2025 Monthly Tarot Reading masik rashifal lucky zodiac sign horoscope in hindi
Monthly Tarot Reading - फोटो : amar ujala
August  2025 Monthly Tarot Reading : टैरो कार्ड केवल भविष्य की झलक नहीं देते, बल्कि यह आत्म-ज्ञान, दिशा और भावनात्मक संतुलन का एक सशक्त माध्यम हैं। दुनियाभर के अनुभवी टैरो रीडर्स का मानना है कि टैरो आपकी ऊर्जा को पढ़कर यह समझने में मदद करता है कि आप कहां खड़े हैं, क्या सीखने की ज़रूरत है और किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। यह ठीक वैसे ही काम करता है जैसे कोई अनुभवी मार्गदर्शक, जो न केवल आपको रास्ता दिखाता है, बल्कि अंदर झांकने और खुद से जुड़ने का अवसर भी देता है। टैरो, ज्योतिष से भिन्न होते हुए भी, आपकी राशि और उससे जुड़ी प्रवृत्तियों के साथ एक गहरा जुड़ाव बनाता है।

Luckiest Zodiac: 1 अगस्त से इन तीन राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
हर राशि के लिए टैरो कार्ड न केवल महीने की प्रमुख घटनाओं की ओर इशारा करते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि आपको अपने स्वभाव और ऊर्जा के अनुरूप कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए। राशियों के साथ मेल खाते कार्ड्स आपके व्यक्तित्व और चल रही ग्रह स्थितियों से गहराई से जुड़े हो सकते हैं। यह राशिफल आपको आत्मनिरीक्षण, जागरूकता और बेहतर निर्णयों की दिशा में प्रेरित करता है। आइए जानते हैं जुलाई 2025 का मासिक टैरो राशिफल राशि अनुसार। 
Numerology: रक्षाबंधन पर इन 5 मूलांक के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, नई नौकरी और तरक्की के योग
Trending Videos
August 2025 Monthly Tarot Reading masik rashifal lucky zodiac sign horoscope in hindi
Monthly Tarot Reading - फोटो : amar ujala

मेष राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

आप अपने रिश्ते में सुकून, देखभाल और स्थिरता महसूस करेंगे। इस कार्ड का संकेत है कि आपने इस संबंध में भरोसे और गहराई को मजबूत करने में काफी मेहनत की है। अब आप एक सुरक्षित भावनात्मक ज़ोन में पहुंच चुके हैं, जहां आप या आपका साथी भावनात्मक रूप से सहारा देने वाला, आत्मविश्वासी और सहयोगी बनकर उभरेंगे। वीकेंड पर किसी शांत और आरामदायक स्थान पर साथ समय बिताना इस रिश्ते को और गहरा करेगा।
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
यह समय आर्थिक मोर्चे पर स्पष्टता और बौद्धिक दृष्टिकोण की मांग करता है। कोई नई योजना या विचार आपको वित्तीय रूप से आगे बढ़ा सकता है, लेकिन जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। किसी भी निवेश या उधार से पहले ठोस जानकारी जुटाना और जोखिम-लाभ को तटस्थ रूप से देखना फायदेमंद रहेगा।
करियर: टेन ऑफ वैंड्स
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है। आपने बहुत कुछ संभाल रखा है, लेकिन अब खुद को थकाना आपकी प्रोडक्टिविटी पर असर डाल सकता है। यह कार्ड सलाह देता है कि अपने काम को बांटें, प्राथमिकता तय करें और संतुलन बनाए रखें ताकि आप मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त रह सकें।
स्वास्थ्य: द वर्ल्ड
यह कार्ड आपके स्वास्थ्य में सुधार का संकेत देता है। पुराने रोगों से राहत मिलने की संभावना है। यदि आपने हाल में कोई लाइफस्टाइल चेंज शुरू किया है, तो उसका सकारात्मक असर अब स्पष्ट दिखेगा। ट्रैवल, योग या नए वातावरण में समय बिताना सेहत को और बेहतर करेगा।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए फल: एवोकाडो

विज्ञापन
विज्ञापन
August 2025 Monthly Tarot Reading masik rashifal lucky zodiac sign horoscope in hindi
Monthly Tarot Reading - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

आप या आपका साथी रिश्ते में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह समझना ज़रूरी है कि स्वतंत्रता और आत्मविश्वास आपके पार्टनर के लिए अहम है। आवश्यकता से अधिक नियंत्रण या असुरक्षा दिखाना रिश्ते में दूरी ला सकता है। सिंगल लोगों के लिए यह समय किसी करिश्माई और प्रेरणादायक व्यक्ति से मिलने का हो सकता है।
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स
वित्तीय दृष्टि से आपकी मेहनत अब रंग ला रही है। आप स्थिरता और सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। यह कार्ड यह भी दर्शाता है कि आपने अपने संसाधनों का अच्छी तरह प्रबंधन किया है और अब आप दूसरों की मदद करने की स्थिति में आ सकते हैं।
करियर: एट ऑफ वैंड्स
कार्यक्षेत्र में गति और अवसर दिखाई दे रहे हैं। आप लंबे समय से जिन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, अब उनमें तेज़ प्रगति देखने को मिल सकती है। कोई यात्रा या दूरस्थ अवसर भी सामने आ सकता है। निर्णय लेने में तेज़ी दिखाइए, लेकिन सतर्कता भी रखिए।
स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
सेहत को लेकर उतार-चढ़ाव संभव हैं। यह समय आपको याद दिलाता है कि स्वास्थ्य भी एक चक्र है — कभी ऊपर तो कभी नीचे। नियमितता, प्रिवेंटिव चेकअप और संतुलित जीवनशैली से आप इस चक्र को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए फल: खजूर

August 2025 Monthly Tarot Reading masik rashifal lucky zodiac sign horoscope in hindi
Monthly Tarot Reading - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

आपका रिश्ता स्थिर, भरोसेमंद और गंभीर भावनाओं से जुड़ा रहेगा। आप दोनों इस संबंध में समान रूप से निवेश करेंगे — नाटकीयता से दूर, व्यावहारिक आधार पर। यह कार्ड दिखाता है कि आप ऐसे व्यक्ति के साथ हैं या मिलने वाले हैं, जो जीवनभर साथ निभाने के लिए तैयार है।
आर्थिक जीवन: एट ऑफ कप्स
आप किसी ऐसे आर्थिक निर्णय से मुंह मोड़ सकते हैं जो अब आपको भावनात्मक या मानसिक रूप से संतोष नहीं दे रहा। यह कार्ड एक गहरी आंतरिक पुकार का प्रतीक है — शायद आपको अब अर्थ की बजाय संतुलन की तलाश है। एक साहसी लेकिन समझदारी भरा बदलाव लाभकारी रहेगा।
करियर: द चैरिएट
आप दृढ़ इच्छाशक्ति और नियंत्रण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। यह समय आपको प्रेरित करता है कि आप बाहरी बाधाओं से विचलित हुए बिना अपने मकसद पर केंद्रित रहें। अगर आप कोई नई दिशा अपनाना चाह रहे हैं, तो आगे बढ़ें, सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
थोड़ा विराम लेने और खुद को मानसिक रूप से रीचार्ज करने का समय है। आपने हाल में बहुत मेहनत की है, अब ध्यान, विश्राम और नींद को प्राथमिकता दें। यह पुनर्निर्माण का समय है।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए फल: अनानास

विज्ञापन
August 2025 Monthly Tarot Reading masik rashifal lucky zodiac sign horoscope in hindi
Monthly Tarot Reading - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आपके रिश्ते में अहं या वर्चस्व की लड़ाई चल सकती है। यह कार्ड बताता है कि कोई एक व्यक्ति हमेशा 'जीतने' की कोशिश कर रहा है, जिससे दूरी या तनाव बन सकता है। हार-जीत से ज़्यादा ज़रूरी है समझना और समझाना।
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
अब आप धीरे-धीरे आर्थिक कठिनाइयों से उबर रहे हैं। यह कार्ड आगे की यात्रा की ओर इशारा करता है, जहां भले ही गंतव्य अभी दूर हो, लेकिन दिशा सही है। समझदारी से खर्च करना और पुरानी गलतियों से सीखना जरूरी है।
करियर: जजमेंट
आपके करियर में कोई बड़ा मोड़ आ सकता है।  प्रमोशन, नई भूमिका या क्षेत्र बदलने का मौका। लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों का पुनर्मूल्यांकन भी ज़रूरी है। आत्म-मूल्यांकन करें और बीते अनुभवों से सीखें।
स्वास्थ्य: द टॉवर
स्वास्थ्य में अचानक समस्या आने की संभावना है। यह आपके द्वारा लंबे समय से अनदेखी की गई किसी बात का परिणाम हो सकता है। कार्ड कहता है , अभी सतर्क हो जाइए, समय रहते सुधार कीजिए।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए फल: तरबूज

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed