{"_id":"6a295233fc80380b49055627","slug":"best-vastu-tips-for-planting-at-home-know-plant-vastu-rules-in-hindi-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: घर में पौधे रखने के हैं शौकीन ? वास्तु के ये 5 नियम दिला सकते हैं सकारात्मक ऊर्जा और बरकत","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: घर में पौधे रखने के हैं शौकीन ? वास्तु के ये 5 नियम दिला सकते हैं सकारात्मक ऊर्जा और बरकत
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Megha Kumari
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:37 PM IST
सार
Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सही दिशा में रखे पौधे सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आते हैं। लेकिन गलत दिशा में रखे पौधे तनाव का बड़ा कारण भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Vastu Tips For Plants
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Vastu Tips For Plants: आमतौर पर हर दूसरे व्यक्ति को पौधे लगाने का शौक होता है। इससे न केवल घर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती हैं। वास्तु शास्त्र में भी पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि, सही दिशा में लगाए गए पौधे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन कराते हैं। वहीं यदि पौधे गलत दिशा में रखे जाएं, तो उनका शुभ प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में प्लांटिंग के शौकीनों को पौधों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
छत पर इस दिशा में लगाएं पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर पौधों को हमेशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। यह दिशा शुभ होती है। मान्यता है कि, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
Vastu Tips: क्या रसोईघर में जूते-चप्पल पहनकर जा सकते हैं? जान लें इससे जुड़े वास्तु नियम
तुलसी का पौधा कहां लगाना चाहिए ?
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा ईशान कोण या घर की पूर्व दिशा में रखें। यहां तुलसी को रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा भी घर पर बनी रहती है।
Vastu Tips: कैसा होना चाहिए फ्लैट का वास्तु ? जानिए वास्तु के सरल और कारगर उपाय
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।