सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर में पौधे रखने के हैं शौकीन ? वास्तु के ये 5 नियम दिला सकते हैं सकारात्मक ऊर्जा और बरकत

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Wed, 10 Jun 2026 05:37 PM IST
सार

Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सही दिशा में रखे पौधे सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आते हैं। लेकिन गलत दिशा में रखे पौधे  तनाव का बड़ा कारण भी बन सकते हैं।
 

विज्ञापन
Best Vastu tips for planting at home know plant vastu rules in hindi
Vastu Tips For Plants - फोटो : अमर उजाला AI

Vastu Tips For Plants: आमतौर पर हर दूसरे व्यक्ति को पौधे लगाने का शौक होता है। इससे न केवल घर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती हैं। वास्तु शास्त्र में भी पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि, सही दिशा में लगाए गए पौधे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन कराते हैं। वहीं यदि पौधे गलत दिशा में रखे जाएं, तो उनका शुभ प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में प्लांटिंग के शौकीनों को पौधों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।


सीढ़ियों के नीचे क्या रखें और क्या नहीं, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Vastu Tips: दुख और परेशानियों को न्योता देती हैं घर में रखी ये 3 चीजें, आज ही करें बाहर

Best Vastu tips for planting at home know plant vastu rules in hindi
Vastu Tips For Plants - फोटो : Adobe Stock

छत पर इस दिशा में लगाएं पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर पौधों को हमेशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। यह दिशा शुभ होती है। मान्यता है कि, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। साथ ही  आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
Vastu Tips: क्या रसोईघर में जूते-चप्पल पहनकर जा सकते हैं? जान लें इससे जुड़े वास्तु नियम

Best Vastu tips for planting at home know plant vastu rules in hindi
Vastu Tips For Plants - फोटो : Adobe Stock

मनी प्लांट के लिए सबसे शुभ दिशा
वास्तु की मानें, तो मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व में रखना शुभ होता है। यह दिशा भगवान गणेश और शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है। यहां मनी प्लांट रखने से आर्थिक उन्नति और बरकत के योग बनाता है।
Vastu Tips: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते समय रखें इन नियमों का ध्यान, मिलेंगे शनि और राहु-केतु के शुभ प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Vastu tips for planting at home know plant vastu rules in hindi
Vastu Tips For Plants - फोटो : Adobe Stock

घर के अंदर न रखें बोनसाई
आमतौर पर कुछ लोग बोनसाई पौधे को घर के अंदर ही रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे घर के अंदर रखना उचित नहीं माना गया है। दरअसल, बोनसाई पौधे को घर में रखने से जीवन में रुकावट और प्रगति में बाधा आ सकती है। इसलिए इसे खुली जगह यानी छत व बाहर घर के रख सकते हैं।
Vastu Tips: नया घर या फ्लैट खरीदने से पहले वास्तु के ये गुप्त नियम जान लें, वरना जीवनभर हो सकती है परेशानी

विज्ञापन
Best Vastu tips for planting at home know plant vastu rules in hindi
Vastu Tips For Plants - फोटो : Adobe Stock

तुलसी का पौधा कहां लगाना चाहिए ?
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा ईशान कोण या घर की पूर्व दिशा में रखें। यहां तुलसी को रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा भी घर पर बनी रहती है।
Vastu Tips: कैसा होना चाहिए फ्लैट का वास्तु ? जानिए वास्तु के सरल और कारगर उपाय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed