सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: वास्तु नियमों के अनुसार दीपक और बंधनवार लगाते समय रखें ध्यान,आएगी सुख-समृद्धि

अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 31 Oct 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
diwali vastu tips for diwali will come happiness and prosperity
दीपावली की सजावट में शुभता का प्रतीक मानी जाने वाले तोरण और दीए इनका भी अपना विशेष महत्व होता है। - फोटो : pinterest

भगवान विष्णु की प्रिया महालक्ष्मी जी के स्वागत में कई-कई दिनों पहले से ही हम तैयारियों में जुट जाते हैं। घरों और व्यापारिक संस्थानों की साफ-सफाई, रंग-रोगन के उपरांत खूब सजाया जाता है। धन-वैभव, ऐश्वर्य और सौभाग्य की कामना से दीपावली पर मां लक्ष्मी, रिद्धि-सिद्धि के प्रदाता श्रीगणेश जी और धन के देवता कुबेर का पूजन अन्य देवी-देवताओं सहित किया जाता है। दीपावली की सजावट में शुभता का प्रतीक मानी जाने वाले तोरण और दीए इनका भी अपना विशेष महत्व होता है। यदि वास्तु नियमों के अनुसार दिशाओं और रंगों को ध्यान में रखकर कार्यस्थल या घर की सजावट की जाए तो निश्चित रूप से हमें शुभ परिणाम प्राप्त होंगे एवं खुशियां, सफलता और समृद्धि हमारे जीवन में दस्तक देंगी।

Trending Videos
diwali vastu tips for diwali will come happiness and prosperity
तोरण - फोटो : pinterest

ऐसे बांधें बंधनवार
मुख्य द्वार पर बाँधने वाले तोरण को बंधनवार भी कहा जाता है। मां लक्ष्मीजी के स्वागत में व इन्हें प्रसन्न करने के लिए दरवाजे पर इसे बांधना शुभ माना गया है। तोरण का चयन घर की दिशा अनुसार, रंगों और आकार को ध्यान में रखकर करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। यदि आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व में है तो हरे रंग के फूलों और पत्तियों का तोरण लगाना सुख-समृद्धि को आमंत्रित करता है। धन की दिशा उत्तर के मुख्य द्वार के लिए नीले या आसमानी रंग के फूलों का तोरण लटकाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali vastu tips for diwali will come happiness and prosperity
दिवाली
  • यदि घर का प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा में है तो लाल, नारंगी या इससे मिलते-जुलते रंगों से द्वार को सजाना चाहिए। पश्चिम के मुख्य द्वार के लिए पीले रंग के फूलों के तोरण लाभ और उन्नति में सहायक होंगे। ध्यान रहे पूर्व और दक्षिण के द्वार पर किसी भी धातु से बने तोरण को नहीं लगाना चाहिए।
  • पश्चिम और उत्तर दिशा के द्वार पर धातु का तोरण लगाया जा सकता है। इसी प्रकार उत्तर, पूर्व और दक्षिण दिशा में बने प्रवेश द्वार पर लकड़ी का तोरण लगाया जा सकता है,लेकिन पश्चिम दिशा में लकड़ी से बने तोरण को लगाने से बचना चाहिए।
diwali vastu tips for diwali will come happiness and prosperity
दिवाली। - फोटो : amar ujala
  • आम और अशोक के ताज़ा पत्तों से बनी बंधनवार आप किसी भी दिशा में लगा सकते हैं,पर ध्यान रहे कि ताजा फूलों अथवा पत्तियों के बंधनवार जब सूखने लगे तो उसे हटा देना चाहिए। सूखी या मुरझाई हुई हुई बंधनवार नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है।  
विज्ञापन
diwali vastu tips for diwali will come happiness and prosperity
diwali - फोटो : अमर उजाला
सकारात्मक ऊर्जा देता है दीपक
  • दीपावली की पूजा में गाय का घी,सरसों या तिल के तेल से दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, घर में समृद्धि आती है एवं परिवार के लोगों को यश एवं प्रसिद्धि मिलती है। वास्तु नियमों के अनुसार अखंड दीपक पूजा स्थल के आग्नेय कोण में रखा जाना चाहिए,इस दिशा में दीपक रखने से धन का आगमन होता है एवं शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed