Money Plant Vastu Upay: अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए मनी प्लांट घर में होना बहुत अच्छा माना जाता है। घर में सही तरीके से मनी प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख-शांति व धन भी आता है। गलत दिशा और गलत स्थान में रखने से इसका उल्टा असर भी हो सकता है। ऐसे में हमें मनी प्लांट लगाने से पहले वास्तु के इन नियमों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।
Vastu Tips For Money Plant: घर में मनी प्लांट लगाने से पहले वास्तु के इन नियमों को न करें अनदेखा
Vastu Tips: मनी प्लांट सिर्फ सुंदरता ही नहीं बल्कि घर की तरक्की और बरकत से भी जुड़ा होता है। गलत दिशा और गलत स्थान में रखने से इसका उल्टा असर भी हो सकता है। मनी प्लांट लगाने से पहले वास्तु के इन नियमों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।
मनी प्लांट को घर में लगाने से पहले उसकी सही दिशा जान लेना बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी आने लगती है और परिवार के सदस्यों की आय और पैसों की बचत पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
Vastu Tips For Office Bag: ऑफिस बैग में रखी ये चीजें तरक्की में ला सकती है रुकावट, जानें वास्तु के सही नियम
Vastu Tips: फटे जूते पहनने से पैदा हो सकती है आर्थिक परेशानियां, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय
मनी प्लांट को हमेशा हरे-भरे और ताजगी से भरे रूप में रखें। वास्तु के अनुसार, सूखा या पीला मनी प्लांट घर में नेगेटिव असर के साथ दुर्भाग्य भी लाता है।
मुख्य द्वार पर न लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर या मुख्य द्वार पर न लगाएं। वास्तु के अनुसार, यह नकारात्मक ऊर्जा खींच आर्थिक हानि कर सकता है।
मनी प्लांट को कभी भी शौचालय या बाथरूम के पास न रखें, वरना इसका शुभ असर खत्म हो जाता है। वास्तु के अनुसार, यह स्थान नकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है, जिससे घर में धन हानि, बीमारियां और रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
मनी प्लांट को लाल रंग से रखें दूर
मनी प्लांट को किसी भी लाल रंग की सतह और लाल रंग की चीजों से दूर रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, लाल रंग की वस्तुओं के पास मनी प्लांट रखने से इसका असर उल्टा होने लगता है और घर में धन का अभाव हो जाता है।
मनी प्लांट का पौधा कभी भी किसी को गिफ्ट न करें। वास्तु के अनुसार, इससे घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है, धन हानि भी हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X