Vastu Tips For Office Bag: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसका उद्देश्य हमारे जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भरना और सुख-शांति बनाए रखना है। करियर में तरक्की करने के लिए हर व्यक्ति ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करता है। सभी चाहते हैं कि बॉस उनकी प्रशंसा करें और उन्हें प्रमोशन मिले। इसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा लगता है कि सफलता हाथ लगते-लगते फिसल जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो वजह आपके ऑफिस बैग में भी छिपी हो सकती है। दरअसल आपके ऑफिस बैग में रखी कुछ चीजें आपकी ऊर्जा और ग्रहों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। ये वस्तुएं भाग्य में रुकावट ला करियर की तरक्की में बाधा बनती हैं। आइए जानें किन वस्तुओं को ऑफिस बैग में रखने से बचना चाहिए।
Vastu Tips For Office Bag: ऑफिस बैग में रखी ये चीजें तरक्की में ला सकती है रुकावट, जानें वास्तु के सही नियम
Vastu Tips: ऑफिस बैग सिर्फ सामान ढोने की चीज नहीं बल्कि हमारे करियर की ऊर्जा और तरक्की का प्रतीक भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ऑफिस बैग में रखी कुछ चीजें आपकी ऊर्जा और ग्रहों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। आइए जानें किन वस्तुओं को ऑफिस बैग में रखने से बचना चाहिए।
ऑफिस बैग में चाकू या नेल कटर जैसी नुकीली चीजें नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, नुकीली चीजें रिश्तों और अवसरों को काटने का संकेत मानी जाती हैं। इससे आपके काम में रुकावट और प्रोफेशनल छवि पर असर पड़ सकता है।
टूथब्रश, कंघी या अन्य व्यक्तिगत चीजें बैग में रखने से वातावरण की ऊर्जा प्रभावित होती है। वास्तु के अनुसार, ऑफिस बैग में सिर्फ जरूरी और सकारात्मक ऊर्जा देने वाली चीजें ही रखें। इसलिए इन्हें घर पर रखना या ऑफिस में अलग जगह रखना बेहतर होता है।
Vastu Tips: फटे जूते पहनने से पैदा हो सकती है आर्थिक परेशानियां, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी न रखें ये पौधे, जानें इसके अशुभ प्रभाव
परफ्यूम या डिओडरेंट अल्कोहल युक्त होने और मन को भटकाने के कारण करियर में रुकावट बन सकते हैं। वास्तु के अनुसार, रोजाना इन्हें बैग में रखने से ऑफिस के प्रति आपकी गंभीरता कम हो सकती है और तरक्की में विलंब आ सकता है।
गंदे कपड़े
ऑफिस बैग में गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, बैग में गंदे कपड़े हमारे फोकस और कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं। जिससे करियर में रुकावटें आ सकती हैं।
महिलाएं अक्सर अपने ऑफिस बैग में हल्की ज्वेलरी या मेकअप का सामान रखती हैं। वास्तु के अनुसार, ये वस्तुएं शुक्र ग्रह से जुड़ी होती हैं, जबकि ऑफिस का संबंध बुध और मंगल से जुड़ा होता है। इनका प्रभाव निर्णय लेने की क्षमता और एकाग्रता पर पड़ सकता है। जिससे करियर और तरक्की में रुकावट आ सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X