Vastu Tips For Attract Money: जीवन में लगातार मेहनत करने और अच्छी आमदनी होने के बावजूद कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि धन लंबे समय तक उनके पास टिक नहीं पाता। जैसे-जैसे आय बढ़ती है, वैसे-वैसे खर्चे भी बढ़ जाते हैं, जिससे बचत करना और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना लगभग असंभव हो जाता है। ऐसी स्थिति व्यक्ति को आर्थिक रूप से ही नहीं, मानसिक रूप से भी थका देती है और वह खुद पर तथा अपनी परिस्थितियों पर सवाल उठाने लगता है।
Money Attract Vastu Tips: धन और समृद्धि आकर्षित करने के लिए, वास्तु के इन नियमों को न करें अनदेखा
Money Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहे। छोटे-छोटे वास्तु दोष कैसे आर्थिक स्थिति को प्रभावित करते हैं और उन्हें दूर कर कैसे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई सरल उपाय बताए गए हैं।
घर में सीलन या टपकते हुए नल से धन की ऊर्जा प्रभावित होती है। अगर दीवारों में सीलन या पानी टपक रहा हो तो तुरंत उसका निवारण करवाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से आय के स्रोत सुरक्षित रहते हैं और अनावश्यक खर्चों से बचा जा सकता है।
कुबेर देवता को प्रसन्न करने के उपाय
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है और इसे धन के देवता कुबेर का क्षेत्र माना गया है। इस दिशा को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने से धन का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। उत्तर दिशा में पानी का फव्वारा लगाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है क्योंकि बहता पानी धन के प्रवाह का प्रतीक है और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
घर में पौधे सकारात्मक ऊर्जा और विकास का प्रतीक होते हैं। वास्तु के अनुसार, अग्नि तत्व वाले दक्षिण-पूर्व कोने में हरे और ताजे पौधे लगाने से ऊर्जा संतुलित रहती है और समृद्धि बढ़ती है। वहीं, सूखे या मुरझाए हुए पौधे घर में न रखें, यह धन और समृद्धि में बाधा डाल सकते हैं।
Broken Glass Vastu Tips: घर में कांच का टूटना शुभ या अशुभ, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय
Vastu Tips For Turtle: घर में कछुआ रखने से होगा धन का आगमन, जानें वास्तु के सही नियम
धन लाभ के लिए सरल वास्तु टिप्स
- घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को धन लाभ के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिशा में लॉकर को उत्तर की ओर रखकर धन सुरक्षित किया जा सकता है।
- घर में विंड चाइम लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। यह तनाव को कम कर मानसिक स्थिरता भी लाता है।
- मनी प्लांट रखने से धन और समृद्धि को आकर्षित करने में मदद मिलती है।
रसोई परिवार के स्वास्थ्य और समृद्धि से जुड़ी होती है। वास्तु के अनुसार, रसोई घर दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे घर में अन्न-धन की वृद्धि होती है। साथ ही घर के सदस्यों का स्वास्थ्य और जीवन शक्ति भी बढ़ती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X