फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu tips: अगर रोज सुबह उठकर मुख्य द्वार पर करेंगे ये काम, तो कभी नहीं होगी रुपए-पैसों की कमी

Tue, 05 Oct 2021 03:34 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 05 Oct 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Vastu tips for wealth do this work daily morning at the main door of the house to get blessings of mother Lakshmi
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

सकात्मक ऊर्जा से हमारे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है इसलिए वास्तु शास्त्र में मुख्य रुप से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने व नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए नियम बताए और महत्वपूर्ण बातें गई हैं। वास्तु में घर के हर स्थान और दिशा का महत्व बताया गया है। हमारे घर का मुख्य द्वार सभी के आने जाने का मुख्य स्थान होता है, इसी तरह ऊर्जा के प्रवाह के लिए भी मुख्य द्वार सबसे अहम स्थान होता है। यदि इस स्थान पर कोई दोष हो तो घर में रुपए-पैसों की तंगी होने लगती है। वास्तु शास्त्र में कुछ कार्यों के बारे में बताया गया है यदि इन कार्यों को प्रातः उठकर किया जाए तो रुपए-पैसों की तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है। इन कार्यों के प्रतिदिन करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है, जिससे आपके घर में धन की बरकत भी होने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य।

Vastu tips for wealth do this work daily morning at the main door of the house to get blessings of mother Lakshmi
मुख्य द्वार पर प्रतिदिन सुबह पानी से घुलाई करनी चाहिए. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुबह उठकर द्वार पर करें ये कार्य
प्रातः उठकर सर्वप्रथम अपने इष्ट को नमन करें, इसके बाद अपने के सभी खिड़की दरवाजों को खोल देना चाहिए। इसके बाद घर में व मुख्य द्वार की देहरी पर झाड़ू लगाना चाहिए। इसके बाद मुख्य द्वार की देहरी को पानी से धोना चाहिए, पानी में चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं। जिस घर में साफ-सफाई होती है,  मां लक्ष्मी उनसे प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि प्रतिदिन ये कार्य करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में रुपये-पैसों की कमी नहीं होती है।
 

Vastu tips for wealth do this work daily morning at the main door of the house to get blessings of mother Lakshmi
मुख्य द्वार पर प्रतिदिन सुबह छोटी सी रंगोली बनानी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : instagram

मुख्य द्वार पर बनाएं रंगोली
भारतीय परंपरा में त्योहारों और मुख्य मौंको पर घर के द्वार व आंगन में रंगोली बनाई जाती है,खासतौर पर दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत में लोग रंगोली अवश्य बनाते हैं। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर आटे से छोटी सी रंगोली बनानी चाहिए। यह कार्य नियमित रुप से करना चाहिए। यदि आप प्रतिदिन नहीं कर सकते तो सप्ताह में एक बार रंगोली जरुर बनानी चाहिए। कहते हैं कि द्वार पर रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है जिससे आपके घर में पैसों की तंगी नहीं होती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips for wealth do this work daily morning at the main door of the house to get blessings of mother Lakshmi
मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, ऊं आदि शुभ चिन्ह बनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

देवी बनाएं शुभ चिन्ह
मुख्य द्वार ऊर्जा के प्रवाह का सबसे अहम स्थान होता है इसलिए सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए लेकिन ध्यान रहे की उनकी पीठ के दर्शन न हो। इसके अलावा प्रातः उठने के बाद घर के द्वार पर सिंदूर या कुमकुम से ऊं, स्वास्तिक और शुभ-लाभ आदि चिन्ह बनाने चाहिए और प्रतिदिन सुबह पूजन के बाद इन चिन्हों को प्रणाम करके मां लक्ष्मी का ध्यान करना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता नहीं रहती है। जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed