सब्सक्राइब करें

हीरो ने पेश किया स्प्लेंडर का स्पेशल एडिशन, इसमें है मोबाइल चार्जिंग की सुविधा

ऑटो न्यज, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 27 May 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
2019 Hero Splendor 25th Anniversary Special Edition launched in India
Hero Splendor - फोटो : Google

भारत में हीरो स्प्लेंडर ने अपने 25 साल पूरे कर लिये हैं। और इस मौके पर कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय बाइक स्प्लेंडर का 25वीं एनिवर्सिरी स्पेशल एडिशन पेश किया है जोकि कंपनी के कई शो-रूम में देखा जा सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत 56,600 रुपये रखी है जोकि मौजूदा नार्मल मॉडल की तुलना में करीब 3,540 रुपये ज्यादा है। स्प्लेंडर का स्पेशल एडिशन स्प्लेंडर प्लस पर बेस्ड है। आइये जानते  हैं क्या कुछ खास और नया है इसमें...


 

Trending Videos

स्पेशल एडिशन में हैं ये खास फीचर्स

2019 Hero Splendor 25th Anniversary Special Edition launched in India
Hero Splendor - फोटो : Google
स्प्लेंडर के स्पेशल एडिशन में ग्राहकों की सहूलियत के लिए मोबाइल चार्जिंग साकेट इसके हैंडल में फिट किया गया है जोकि काफी उपयोगी फीचर है। इसके अलावा इसमें स्पेशल एडिशन का लोगो भी लगाया गया है। वही बाइक में नए मैट ब्लैक अलॉय वील, ट्यूबलेस टायर्स 5 स्टेप एडजस्टेबल ट्विन हाइड्रॉलिक शॉक अब्जार्बर, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम और हैलजन हेडलैंप जैसे फीचर्स शामिल किये हैं। वही इस बाइक में कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड्स भी किए गए हैं । स्पेशल एडिशन वाली यह बाइक नए ऑरेंज और गोल्ड डेकॉल्स कलर में मिलेगी। स्प्लेंडर के स्पेशल एडिशन की लेंग्थ 2000 mm, चौड़ाई 720mm और ऊंचाई 1,040 mm है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में नहीं किया कोई बदलाव

2019 Hero Splendor 25th Anniversary Special Edition launched in India
hero splendor special edition - फोटो : google
हीरो ने स्प्लेंडर स्पेशल एडिशन के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें मौजूदा स्प्लेंडर वाला 97.2 cc का सिंगल सिलिंडर इंजन लगाया है जो 8.36bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं, इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा नहीं है। हांलाकि हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बाइक के बारे में कोई जानकरी नहीं मिली है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed