फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Venue आएगी 13 वेरिएंट में, 21 हजार रुपये में करें बुकिंग

Fri, 03 May 2019 03:40 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 03 May 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
2019 hyundai venue will be offered in 13 variants bookings open now
hyundai venue look
हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue की बुकिंग शुरू कर दी है।  ग्राहक इस कार को सिर्फ 21 हजार रुपये देकर बुक कर सकते हैं। नई Venue भारत की पहली कनेक्टेड एसयूवी होगी जिसमें कई कमाल के  फीचर्स आपको मिलेंगे और यह 4 ट्रिम और 13 वेरिएंट्स में आएगी। चलिए डालते हैं नई Venue के सभी वेरिएंट्स पर एक नज़र...    

 
 

4 ट्रिम और 13 वेरिएंट्स

2019 hyundai venue will be offered in 13 variants bookings open now
hyundai venue engine final
हुंडई हमेशा से ही ग्राहकों की जरूरत का ध्यान रखती हुईं आई हुई, कंपनी अपनी हर गाड़ी में ढ़ेरों वेरिएंट्स लेकर आती है। नई Venue में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। जी हां कंपनी इसे 4 ट्रिम और 13 वेरिएंट्स में 21 मई को लांच करेगी। इसके अलावा इसमें तीन इंजन और ट्रांसमिशन चुनने का भी ऑप्शन मिलेगा। वही इसमें 7 कलर्स और 3 ड्यूल टोन कलर्स का ऑप्शन मिलेगा।
 

ज्यादा ऑप्शन चुनने की आज़ादी

2019 hyundai venue will be offered in 13 variants bookings open now
hyundai venue rear look
Hyundai Venue में चार ट्रिम-लेवल E, S, SX और SX हैं। इसके अलावा डीजल और पेट्रोल (1.0L) के लिए एक अलग से SX डुअल टोन वेरिएंट भी उपलब्ध कराया जायेगा।  वही इसके SX+ वेरिएंट के साथ 1.0 लीटर पेट्रोल DCT मिलेगा। जबकि 1.4 लीटर डीजल 5 ऑप्शन में उपलब्ध होगी,  वही पेट्रोल वेरिएंट में इसके 8 विकल्प मिलेंगे। Venue के 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल में दो वेरिएंट्स E और S ट्रिम्स मिलेंगे, जबकि इसका 1.0L टर्बो-पेट्रोल छह ऑप्शन में मिलेगा। इसके अलावा, 1.0L पेट्रोल DCT केवल S और SX + ट्रिम्स में हो सकता है। नई Venue में पेट्रोल इंजन मिल सकते हैं जोकि118bhp / 173Nm 1.0L टर्बोचार्जड और दूसरा  82bhp / 115Nm 1.2L कप्पा मोटर  से लैस होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed