चेक कार निर्माता Skoda (स्कोडा) ने अपनी चौथी पीढ़ी की 2021 Fabia (2021 फैबिया) कार को प्राग में प्रदर्शित किया है। नई फैबिया का साइज पहले से बड़ा हो गया है और इसमें बहुत सारे कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं जिससे चालक को एक आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा। इसके अलावा नई फैबिया में कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और असिस्टेंस सिस्टम भी दी गई हैं जिससे इस कार को ड्राइव करने का अनुभव एकदम बदल गया है।
2 of 7
Skoda Fabia 2021
- फोटो : Skoda
पहले से बड़ी हो गई कार
नई स्कोडा फैबिया कार फॉक्सवैगन समूह से लिए गए MQB-A0 मॉड्यूलर ट्रांसवर्स प्लेफॉर्म पर आधारित है। ऐसे में नई फैबिया चालक को और भी ज्यादा जगह और टेक्नोलॉजी मुहैया कराएगी, जो इन दिनों ज्यादातर प्रीमियम कारों में देखी जाती हैं। स्कोडा फैबिया का व्हीलबेस 94 mm बढ़कर 2,564 mm हो गया है जिससे यात्रियों के लिए ज्यादा स्पेस मिलता है। नई फैबिया की चौड़ाई भी 48 mm बढ़कर 1,780 mm हो गई है। नए प्लेटफॉर्म के कारण इस कार का बूट स्पेस 50 लीटर तक बढ़कर 380-लीटर हो गया है। हालांकि, पीछे की सीटों को पूरी तरह से मोड़ा जा सकता है, जिससे बूट स्पेस को 1,190 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
3 of 7
Skoda Fabia 2021
- फोटो : Skoda
इंजन
चौथी जेनरेशन फैबिया को फ्रंट व्हील ड्राइव के लिए दो 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजनों 1.0 लीटर एमपीआई (MPI), 1.0 लीटर टीएसआई(TSI) के साथ पेश किया जाएगा। ये दोनों 1.0 लीटर इंजन क्रमश: 65 hp और 80 hp का पावर जेनरेट करते हैं। टॉप-स्पेक वेरिएंट को 1.5-लीटर टीएसआई(TSI) इंजनों के साथ उतारा जाएगा। इस इंजन 150 hp का पावर जेनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलेगा।
4 of 7
Skoda Fabia 2021
- फोटो : Skoda
नया लुक
नई 2021 Fabia के लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें कई बदलाव देखने को मिलते हैं। कार के फ्रंट में नई हेक्सागोनल ग्रिल और एलईडी टेक्नोलॉजी वाली पतली हेडलाइट्स दी गई है, जो खासतौर पर बहुत आकर्षक लग रही है। कार के रियर में पहली बार दो-भाग में बंटा एलईडी टेललाइट्स दिया गया है। स्कोडा ने प्रीमियम पैकेज में डोर मिरर कैप, फ्रंट ग्रिल और रूफ में ग्रेफाइट ग्रे और मैजिकल ब्लैक जैसे रंगों का भी इस्तेमाल किया है। 2021 फैबिया वेरिएंट्स के आधार पर 14 इंच से 18 इंच तक के टायर मिलते हैं।
5 of 7
Skoda Fabia 2021
- फोटो : Skoda
इंटीरियर और फीचर्स
नई फैबिया के इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो इसमें 9.2 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फैबिया में वैकल्पिक रूप से 10.25 इंच का वर्चुअल कॉकपिट भी लगवाया जा सकता है। कार का इंफोटेनमेंट स्क्रीन जेस्चर कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स से लैस है।
कमेंट
कमेंट X