सब्सक्राइब करें

फर्स्ट टाइम कार बायर्स के लिए खुशखबरी: पांच लाख से कम कीमत में जल्द लॉन्च होंगी ये लेटेस्ट फीचर वाली धांसू कारें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 12 Jun 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
5 upcoming budget cars and micro suv for first time car buyers under Rs 5 Lakh
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

लॉकडाउन खुलते ही ऑटो कंपनियां भी एक्टिव हो गई हैं। हाल फिलहाल में Mercedes-Benz Maybach GLS 600, स्कोडा ऑक्टाविया जैसी कारें लॉन्च हुई हैं। वहीं ह्यूंदै अल्कजार इसी महीने 18 जून को लॉन्च होने वाली है। इसके अलावा और भी कंपनियां भी अपनी नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। ये कारें अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक और अलग-अलग कीमतों में लॉन्च होंगी। कार कंपनियों का फोकस फर्स्ट टाइम बायर्स पर होगा। इनमें सबसे ज्यादा इंतजार सस्ती कारों का रहेगा, क्योंकि देश में पांच से सात लाख तक की कीमत वाली कारें ग्राहकों को ज्यादा पसंद आती हैं। आइए जानते हैं लॉन्च होने जा रहीं पांच लाख तक की कीमत वाली सस्ती कारों के बारे में...

Trending Videos
5 upcoming budget cars and micro suv for first time car buyers under Rs 5 Lakh
Tata HBX Auto Expo 2020 front - फोटो : PTI (File)

Tata HBX

टाटा की इस माइक्रो एसयूवी का ग्राहकों को खासा इंतजार है। पिछले साल ऑटो एक्सपो में इसकी झलक भी दिखाई दी थी। यह टाटा की पहली माइक्रो एसयूवी होगी और निश्चित तौर पर सस्ती कार का सपना देख रहे फर्स्ट टाइम बायर्स को काफी पसंद आएगी, क्योंकि इसमें एसयूवी का भी फील मिलेगा। इसमें ऑटोमैटिक एसी, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम साउंड सिस्टम और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर मिलेंगे। यह कार ALFA-Arc प्लेटफॉर्म और इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata HBX की एक्स-शोरूम कीमत पांच लाख रुपये से शुरू होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 upcoming budget cars and micro suv for first time car buyers under Rs 5 Lakh
Upcoming-Suzuki-Alto-2021 - फोटो : for Reference Only

नई मारुति ऑल्टो

मौजूदा ऑल्टो का डिजाइन काफी पुराना हो गया है और अब अपडेट मांग रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार को नए मॉडर्न लुक के साथ जल्द लॉन्च करेगी। क्योंकि इस सेगमेंट का काफी बड़ा खरीदार है। नेक्स्ट जनरेशऩ ऑल्टो मारुति के लेटेस्ट Heartect प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। नई ऑल्टो के इंटीरियर, और एक्सटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। नई ऑल्टो की ऑनरोड कीमत पांच लाख रुपये से कम होगी और फर्स्ट टाइम बायर्स के लिए एक अच्छा और सस्ता विकल्प होगी।

 

5 upcoming budget cars and micro suv for first time car buyers under Rs 5 Lakh
Maruti Suzuki Celerio 2021 - फोटो : For Refernce Only

मारुति सिलेरियो

नेक्स्ट जनरेशन मारुति सिलेरियो की लॉन्चिंग की खबरें काफी समय से आ रही हैं। पहले खबर आई थी कि कंपनी ने लॉकडाउन के चलते इसकी लॉन्चिंग का फैसला टाल दिया है। लेकिन सिलेरियो लॉन्चिंग के लिए बिल्कुल तैयार है। कंपनी कभी भी इसे उतारने का एलान कर सकती है। नई सिलेरियो Heartect प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें ग्राहकों को अच्छी राइड क्वॉ़लिटी मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति सिलेरियो में क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन लाने वाली है। नई सिलेरियो में कंपनी वे सभी फीचर देगी जो इस सेगमेंट की लेटेस्ट कारों में आ रहे हैं। सिलेरियो की एक्स-शोरूम कीमत पांच लाख रुपये तक हो सकती है।

 

विज्ञापन
5 upcoming budget cars and micro suv for first time car buyers under Rs 5 Lakh
Toyota Agya - फोटो : for reference only

Toyota Agya

टोयोटा के पास इस समय एंट्री केवल की कोई हैचबैक नहीं है। टोयोटा पहले ही इटियोस लीवा को बंद कर चुकी है। वहीं अब टोयोटा देश में अग्या को लाना चाहती है। टोयोटा ने कुछ दिनों पहले इसे लेकर एक पैटेंट भी फाइल किया है। टोयोटा की कोशिश है कि अग्या को मारुति सिलेरियो और ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios के मुकाबले में खड़ा किया जाए। इन दोनों कारों को कड़ा मुकाबला देने के लिए टोयोटा अग्या को जबरदस्त फीचर्स के साथ उतार सकती है। टोयोटा अग्या की एक्स-शोरूम कीमत पांच लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed