फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ के इस सुपरस्टार ने खरीदी करोड़ों की वैनिटी वैन, सलमान और शाहरुख को भी छोड़ा पीछे

Fri, 05 Jul 2019 08:49 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 05 Jul 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
Allu Arjun’s 7 crore rupee vanity van is sheer OPULENCE!
अल्लू अर्जुन - फोटो : Amar Ujala

वैसे तो तेलुगु सुपरस्टार Allu Arjun के गैराज में एक से बढ़कर लग्जरी कारें खड़ी रहती हैं। लेकिन अब इनके गैराज की शोभा बढ़ाने के लिए आ गई है, एक बेहद खास वैनिटी वैन। दरअसल एक सुपरस्टार को वैनिटी वैन की इसलिए आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि वे शूटिंग पर काफी व्यस्त रहते हैं और ज्यादातर समय लोकेशन पर ही गुजरता है। इसलिए आराम करने और जरूरी काम करने के लिए वैनिटी वैन की जरूरत पड़ती है। अल्लू अर्जुन की यह नई वैनिटी वैन रेगुलर वैनिटी वैन से काफी अलग है और इसे Reddy Customs से खासतौर पर कस्टमाइज्ड और डिजाइन कराया गया है।

इसमें हैं तमाम सुविधाएं

Allu Arjun’s 7 crore rupee vanity van is sheer OPULENCE!
अल्लू अर्जुन - फोटो : social

इस कस्टमाइज्ड वैनिटी वैन को Bharat Benz की चैसिस पर तैयार किया गया है। इतना ही नहीं इस वैनिटी वैन पर ऑल-ब्लैक थीम पर बेस्ड अर्जुन अल्लू के हस्ताक्षर "AA" साफ़ दिखाई देते हैं। इसके अलावा इसमें लगे व्हील्स आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी हैं। इस तरह के व्हील्स मार्किट में आम नहीं मिलते, बल्कि इन्हें कस्टमाइज्ड किया गया है। वहीं भीतर से यह वैनिटी वैन किसी सुपर लग्जरी कार से कम नहीं है। इसमें तमाम तरह की सुविधाएं देने की कोशिश की गई है। वैनिटी वैन के मास्टर केबिन में एक रिक्लाइनिंग चेयर दी गई है, जो कि एक फ्लैट चेयर में तब्दील हो सकती है। इस चेयर पर मेकअप भी करवाते हैं और जरूरत पड़ने पर काफी देर तक आराम भी करते हैं। इस वैन में आराम करने के लिए अलग से एक कम्पार्टमेंट भी दिया गया है।

वैनिटी वैन को तैयार करने में लगे 5 महीने

Allu Arjun’s 7 crore rupee vanity van is sheer OPULENCE!
अल्लू अर्जुन - फोटो : Social
अल्लू अर्जुन की इस वैनिटी वैन में एक अटैच बाथरूम भी दिया गया है, जिसमें एक फुल-साइज टॉयलेट सीट दी गई है। वैनिटी वैन में एक अटैच शावर और एक फुल-साइज वॉश बेसिन के साथ एक मुवेबल टैप दिया गया है। Reddy Customs के मुताबिक इस वैनिटी वैन को बनाने में करीब 5 महीने का समय लगा है। वहीं, इसके कैबिन को तैयार करने में ही करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की इस वैनिटी वैन की कुल कीमत करीब सात करोड़ रुपये है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed