फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द ही इन कारों और SUV का ‘फेस’ होगा लिफ्ट, नए फीचर्स और लुक के साथ होंगी लॉन्च

Thu, 04 Jul 2019 03:26 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 Jul 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
vitara brezza to tata nexon, facelift version of cars and suv in india will launch this year
Maruti Suzuki Facelift - फोटो : सांकेतिक

ऑटो सेक्टर के लिए यह एक राहत भरी खबर हो सकती है कि इस साल कई कंपनियां अपने मौजूदा मॉडल्स के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली हैं। कंपनियों को उम्मीद है कि मॉडल्स के अपग्रेड वर्जन आने से उनकी वित्तीय सेहत सुधरेगी, साथ ही कारों की बिक्री में उम्मीद के मुताबिक सुधार आएगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने से ऑटो कंपनियों की बिक्री जबरदस्त गिरावट आई है।


 

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

vitara brezza to tata nexon, facelift version of cars and suv in india will launch this year
विटारा ब्रेजा - फोटो : भास्कर सिंह

मारुति विटारा ब्रेजा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इस सेगमेंट में नंबर वन है। वहीं ह्यूंदै वेन्यू और महिंद्रा XUV 300 के आने से ब्रेजा की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। 21 मई को लॉन्चिंग के बाद से ही पिछली 22 जून तक वेन्यू की बुकिंग 33 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। ये दोनों ही कारें पेट्रोल इंजन में मौजूद है, जबकि विटारा ब्रेजा केवल डीजल इंजन के साथ आती है। ऐसे में मारुति इस कार को पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मारुति ब्रेजा में सनरूफ और साइड एयरबैग्स लॉन्च कर सकती है। 2015 में लॉन्चिंग के बाद से ब्रेजा में यह मिडलाइफ मेकओवर होगा। सनरूफ और साइड एयरबैग्स ये दोनों ही फीचर कॉम्पैक्ट सेगमेंट की एसयूवी में काफी पापुलर हैं। गौरतलब है कि ह्यूंदै वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिन्द्रा एक्सयूवी300 में ये फीचर पहले से ही मौजूद हैं।  
 

टाटा नेक्सन

vitara brezza to tata nexon, facelift version of cars and suv in india will launch this year
Tata Nexon Orange

यह टाटा की अब तक सबसे ज्यादा कामयाब एसयूवी है। साथ ही यह इंडिया की सबसे सुरक्षित गाड़ी भी है। साल 2017 में इसे लांच किया गया था, इसने फोर्ड की एकोस्पोर्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। हाल ही में टाटा ने नेक्सन को ग्राहकों की डिमांड के मुताबिक अपडेट किया था। नेक्सन के वेरियंट्स वाइज अपडेटेड फीचर्स की बात करें, तो टाटा नेक्सन XZ+ और XZA+ में रिअर सीट्स पर नए पावर आउटलेट्स के साथ डोर ट्रिम का रंग सैटिन क्रोम से बदलकर पियानो ब्लैक ग्लॉसी फिनिश दी गई है। वहीं XT, XZ, XZ+ और XZA+ में नई रूफ रेल्स मिलेंगी। इसके अलावा कंपनी जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। नेक्सन को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेनो डस्टर

vitara brezza to tata nexon, facelift version of cars and suv in india will launch this year
Renault Duster 2019

फ्रेंच ऑटोमेकर रेनो अपनी एसयूवी डस्टर को अपडेट करने जा रही है। कंपनी भारत में 8 जुलाई को फेसलिफ्ट डस्टर लॉन्च करेगी। कंपनी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी है। नई डस्टर में नए डिजाइन वाली बोल्ड क्रोम ग्रिल, नए डिजाइन वाले बोनट, फ्रंट बंपर और नए हेडलैम्प्स दिये हैं। इसके अलावा नए फेसलिफ्ट में नई रूफ रेल्स, पीछे वाले गेट पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, स्पीड वॉर्निंग अलार्म, पार्किंग सेंसर्स और एबीएस सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके अलावा रेनो नई डस्टर में मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन देगी, लेकिन यह इंजन बीएस6 उत्सर्जन मानक वाला होगा।
 

विज्ञापन

मारुति अर्टिगा क्रास

vitara brezza to tata nexon, facelift version of cars and suv in india will launch this year
Maruti ertiga cross sport

कुछ समय पहले मारुति सुजुकी ने अपनी नई MPV अर्टिगा को लांच किया था और अब कंपनी अर्टिगा में फिर से बड़े बदलाव करने जा रही है। कंपनी जल्द ही Ertiga Cross मॉडल लांच करने की तैयारी कर रही है। बेहतर माइलेज के लिए कंपनी इसमें SHVS माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल करेगी। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नया मॉडल ज्यादा प्रीमियम होगा। वही इसके एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। कयास लगाये जा रहे हैं कि कंपनी इसे इस साल फेक्टिव सीजन में लांच कर सकती है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed