फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एस्टन मार्टिन वैलहला स्पाइडर: 1,079 PS पावर और 350 km/h की टॉप स्पीड के साथ बनी सबसे तेज ओपन-कॉकपिट सुपरकार!

Wed, 28 Oct 2026 03:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 03:19 PM IST
सार

  • एस्टन मार्टिन ने अपनी नई वैलहला स्पाइडर सुपरकार से पर्दा उठा दिया है।
  • वैलहला स्पाइडर कंपनी की मिड-इंजन हाइब्रिड सुपरकार Valhalla Coupe का ओपन-कॉकपिट वर्जन है, जिसकी टॉप स्पीड 350 km/h है।
  • इसमें कूपे वाला 1,079 PS का प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है।

विज्ञापन
Aston Martin Valhalla Spider Revealed: Brand’s Fastest 1,079 PS Open-Cockpit Supercar Check Speed Features
Aston Martin Valhalla Spider - फोटो : Aston Martin

ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन (Aston Martin) ने अपनी नई मिड-इंजन हाइब्रिड सुपरकार Valhalla Spider (वैलहला स्पाइडर) का आधिकारिक खुलासा कर दिया है। यह नया मॉडल कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे तेज ओपन-कॉकपिट सुपरकार के रूप में पेश किया गया है। 2026 'कॉनकोर्स एट विन लास वेगास' इवेंट में अपना ग्लोबल डेब्यू करने जा रही यह सुपरकार एस्टन मार्टिन की पहली प्रोडक्शन मिड-इंजन ओपन-कॉकपिट सुपरकार है। बिना छत के भी 350 km/h की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम यह कार परफॉर्मेंस और एयरोडायनामिक्स का बेहतरीन संगम है। 

Trending Videos
Aston Martin Valhalla Spider Revealed: Brand’s Fastest 1,079 PS Open-Cockpit Supercar Check Speed Features
Aston Martin Valhalla Spider - फोटो : Aston Martin

वैलहला स्पाइडर में छत और टॉप स्पीड को लेकर क्या-क्या विकल्प मिलते हैं?

Aston Martin Valhalla Spider में ग्राहकों को छत के दो बेहतरीन विकल्प दिए जा रहे हैं:
  • फैब्रिक सॉफ्ट-टॉप: कार के साथ रिमूवेबल ब्लैक फैब्रिक रूफ मिलती है, जिसे न होने पर अलग स्टोर किया जा सकता है। इस रूफ के साथ कार की टॉप स्पीड 200 km/h तक सीमित रहती है।
  • कार्बन फाइबर हार्डटॉप: ग्राहक चाहें तो ऑप्शनल कार्बन फाइबर हार्डटॉप चुन सकते हैं, जो कार को इसकी इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड 350 km/h की टॉप स्पीड हासिल करने की अनुमति देता है।
  • रिमूवेबल रूफ परफॉर्मेंस: खास बात यह है कि रूफ हटाए जाने के बाद भी यह सुपरकार अपनी अधिकतम 350 km/h की स्पीड हासिल कर सकती है। जो इसे एस्टन मार्टिन के इतिहास की सबसे तेज ओपन-कॉकपिट कार बनाती है। 
Aston Martin Valhalla Spider Revealed: Brand’s Fastest 1,079 PS Open-Cockpit Supercar Check Speed Features
Aston Martin Valhalla Spider - फोटो : Aston Martin

ओपन-कॉकपिट ड्राइविंग में कम्फर्ट और एयरोडायनामिक्स के लिए क्या बदलाव किए गए हैं?

छत हटने के बाद केबिन में एयरफ्लो और वेंटिलेशन को बेहतर बनाने के लिए एस्टन मार्टिन ने इसमें कई बड़े बदलाव किए हैं:
  • डिटैचेबल विंड डिफ्लेक्टर: छत खुली होने पर केबिन में सवार यात्रियों को तेज हवा से बचाने के लिए एक डिफ्लेक्टर दिया गया है, जो हवा को केबिन से दूर मोड़ता है और साथ ही इंजन तक कूलिंग एयर पहुंचाता रहता है। यह डिफ्लेक्टर तीन हिस्सों में फोल्ड होकर कार के सिल्स में बने नए 15-लीटर स्टोरेज कंपार्टमेंट में आ जाता है।
  • रीडिजाइन एयर इनटेक: इंजन को पर्याप्त हवा मिलती रहे, इसके लिए इसके एयर इनटेक स्नॉर्कल को कूपे मॉडल की तुलना में 35 मिमी ऊंचा बनाया गया है।
  • डाउनफोर्स: इसके फ्रंट और रियर में एक्टिव एयरोडायनामिक कंपोनेंट्स दिए गए हैं। रूफ लगे होने पर यह कार 600 किग्रा से अधिक का डाउनफोर्स जनरेट करती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aston Martin Valhalla Spider Revealed: Brand’s Fastest 1,079 PS Open-Cockpit Supercar Check Speed Features
Aston Martin Valhalla Spider - फोटो : Aston Martin

इसका प्लग-इन हाइब्रिड इंजन कितना पावरफुल है?

Valhalla Spider में वैलहला कूपे वाला ही दमदार 1,079 PS का प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन बरकरार रखा गया है:
  • इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर्स: इसमें 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है जो 828 PS जनरेट करता है। इसे तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स और हाई-परफॉर्मेंस बैटरी का सपोर्ट मिलता है।
  • पावर और टॉर्क: इस कॉम्बिनेशन से कुल 1,079 PS की पावर और 1,100 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है।
  • ड्राइवसिस्टम: दो इलेक्ट्रिक मोटर्स फ्रंट एक्सल को पावर देती हैं (जिससे इलेक्ट्रिक टॉर्क वेक्टरिंग मिलती है)। जबकि तीसरी मोटर 8-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ मिलकर V8 इंजन को रियर व्हील्स तक पावर भेजने में मदद करती है। 
विज्ञापन
Aston Martin Valhalla Spider Revealed: Brand’s Fastest 1,079 PS Open-Cockpit Supercar Check Speed Features
Aston Martin Valhalla Spider - फोटो : Aston Martin

इसके चेसिस, इंटीरियर और डिजाइन में क्या-क्या विशेषताएं शामिल हैं?

  • F1-प्रेरित चेसिस: इस स्पाइडर में कूपे वाला ही कार्बन फाइबर स्ट्रक्चर इस्तेमाल हुआ है, जिसे 'एस्टन मार्टिन अरामको फॉर्मूला 1 टीम' की कंसल्टिंग शाखा द्वारा विकसित किया गया है।
  • नई सीट्स: इसमें नई कार्बन फाइबर टूअरिंग सीट स्टैंडर्ड दी गई है। जबकि ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कूपे वाली ओरिजिनल सीट चुनने का विकल्प भी रख सकते हैं।
  • फ्रेमलेस डोर्स: इसमें फ्रेमलेस कार्बन फाइबर डिहेड्रल दरवाजे दिए गए हैं, जिनके ओपनिंग मैकेनिज्म को ज्यादा स्मूथ बनाया गया है। 
लॉन्च के दौरान एस्टन मार्टिन के सीईओ एड्रियन हॉलमार्क ने कहा, "वैलहला स्पाइडर कूपे मॉडल की खूबसूरती और डायनामिक्स को पूरी तरह बरकरार रखते हुए ओपन-कॉकपिट सुपरकार का एक नया और रोमांचक अनुभव देती है। चाहे स्पीड कम हो या ज्यादा, धूप हो या बारिश, छत लगी हो या खुली- Valhalla Spider हर पैमाने पर खरी उतरती है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed