सब्सक्राइब करें

Ather 450X Electric Scooter हुई लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 85 KM, जानें कीमत और खासियत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Ather 450X Electric Scooter launched ather 450 x price ather 450x subscription plan 450x battery
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : social media
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में Electric Scooter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) के बढ़ते बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुआ है। बंगलूरू की बड़ी Electrical Vehicle (इलेक्ट्रिक वाहन) निर्माता कंपनी Ather Energy ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X लॉन्च किया है, जो मौजूदा मॉडल Ather 450 को रिप्लेस करेगा। Electric Scooter Ather 450X दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा - 450X Plus और 450X Pro. कंपनी Ather 450X की डिलीवरी जुलाई 2020 से शुरू करेगी। नया अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर कई नए फीचर्स और टेकनॉल्जी के साथ लॉन्च किया गया है। यह स्कूटर पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस, रेंज और एक्सीलरेशन देता है। इस आकर्षक और शानदार मोटर वाले स्कूटर की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम, भारत) 99,000 रुपये तय की गई है। जबकि दिल्ली में इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 85,000 रुपये है। इसे मासिक किस्त या अपफ्रंट कीमत पर खरीदा जा सकता है। 
Trending Videos
Ather 450X Electric Scooter launched ather 450 x price ather 450x subscription plan 450x battery
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : social media

कीमत

मासिक किस्त की बात करें तो Ather 450X Plus की मासिक किस्त 1,699 रुपए है, वहीं 450X Pro की किस्त 1,999 रुपये तय की गई है। इसके अपफ्रंट कीमत की बात करें तो 450X Plus की कीमत 1.49 लाख रुपये है, जबकि दिल्ली में 1.35 लाख रुपये है। वहीं 450X Pro वेरिएंट की कीमत 1.59 लाख रुपये है, जबकि दिल्ली में 1.45 लाख रुपये है। दिल्ली सरकार की Electrical Vehicles के लिए निर्धारित नीति की वजह से इस स्कूटर की कीमतें काफी कम हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ather 450X Electric Scooter launched ather 450 x price ather 450x subscription plan 450x battery
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : social media

बैटरी

नई एथर 450X को पहले से बड़े बैटरी पैक, ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। नई एथर 450X में 2.9kwh बैटरी पैक लगाया गया है, जबकि Ather 450 में 2.71kwh बैटरी दी गई थी। स्कूटर में 6kW का इलेक्ट्रिक मोटर है जिससे अब 8bhp का पावर पैदा होगा। यह पावर स्टैंडर्ड वर्जन से 0.8bhp ज्यादा है। स्कूटर का इलेक्ट्रिक मोटर अब 26Nm टॉर्क जनरेट करता है जो पहले से 6Nm ज्यादा है। 

रेंज 

कंपनी के मुताबिक Ather 450X फुल चार्जिंग पर 116Km की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर में दो ड्राइव मोड दिए गए हैं- राइड मोड और ईको मोड। ईको मोड में स्कूटर 85 किलोमीटर तक चलता है। जबकि राइड मोड में यह 75 किलोमीटर तक चल सकता है। 450X में एंड्रॉयड बेस्ड यूजर इंटरफेस दिया गया है। स्कूटर में डार्क मोड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है जिससे राइडर मोबाइल पर आने वाले कॉल्स को रिसीव या कैंसल कर सकते हैं। 
Ather 450X Electric Scooter launched ather 450 x price ather 450x subscription plan 450x battery
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : social media

रफ्तार

नया स्कूटर Ather 450X का वजन पुराने मॉडल की तुलना में 11 किलोग्राम कम है। वहीं स्कूटर की टॉप स्पीड अब बढ़कर 85 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। Ather 450X स्कूटर 3.3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 
विज्ञापन
Ather 450X Electric Scooter launched ather 450 x price ather 450x subscription plan 450x battery
Ather 450X Electric Scooter - फोटो : social media

रंगों का विकल्प

Ather 450X Electric Scooter हैंडलबार को छोड़कर दिखने में पहले वाले मॉडल के जैसा ही है। स्कूटर दो नए रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। यह स्कूटर मैट ग्रे और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

मुकाबला

इस स्कूटर की बुकिंग कई शहरों में शुरू हो चुकी है। कंपनी इसे जुलाई 2020 से डिलिवर करना शुरू करेगी। भारत में इस स्कूटर का मुकाबला अपने सेगमेंट के Bajaj Chetak Electric (बजाज चेतक इलेक्ट्रिक), TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) और Okinawa iPraise (ओकिनावा आईप्रेज) स्कूटर्स से होगा। कंपनी ने Ather 450X की 30,000 यूनिट्स बिक्री का लक्ष्य रखा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed