सब्सक्राइब करें

बदल गई नई Maruti Suzuki Vitara Brezza, इंजन, लुक से लेकर माइलेज तक, जानिए 10 बड़ी बातें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
auto expo 2020 maruti suzuki vitara brezza 2020 price in india maruti vitara brezza facelift 2020
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : Social Media
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे 15वें Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो) में Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) सेगमेंट में अपनी लोकप्रिय कार Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया। इस कार में कई बदलाव देखने को मिले हैं। खास बात यह है कि नई विटारा ब्रेजा पेट्रोल इंजन के साथ आएगी और इसमें कई नए फीचर मिलेंगे। आइए जानते हैं इस कार के बारे में 10 बड़ी बातें। 
Trending Videos
auto expo 2020 maruti suzuki vitara brezza 2020 price in india maruti vitara brezza facelift 2020
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : social media
Maruti Suzuki Vitara Brezza सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बहुत लोकप्रिय कार है। कंपनी ने नई Vitara Brezza की बुकिंग भी शुरू कर दी है। लगभग पांच लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी मौजूदा ब्रेजा को 2016 के ऑटो एक्सपो में 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ उतारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
auto expo 2020 maruti suzuki vitara brezza 2020 price in india maruti vitara brezza facelift 2020
Maruti Vitara Brezza 2020-Front - फोटो : Social Media

नया लुक और डिजाइन

Maruti Suzuki Vitara Brezza फेसलिफ्ट मॉडल को नया लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें नई क्रोम ग्रिल, नए प्रोजेक्टर्स हेडलैंप्स के साथ LED DRLs लाइट स्ट्रिप, नया बंपर, दिए गए हैं। साथ फॉग लैंप्स पर सिल्वर स्किड प्लेट्स लगी हैं। रिअर में एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कार में 16 इंच ड्यूल टोन डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिससे कार पहले से ज्यादा बोल्ड लगती है। इसके साथ ही नई ब्रेजा में डुअल टोन पेंट स्कीम, ब्लैक रूफ के साथ कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। 
auto expo 2020 maruti suzuki vitara brezza 2020 price in india maruti vitara brezza facelift 2020
Maruti Vitara Brezza 2020 Interior - फोटो : Social Media

नया इंटीरियर

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में 7-इंच का नया स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसकी खास बात यह है कि इंफोटेनमेंट सिस्टम में चालक की आवाज पहचाने वाला वॉयस रिकॉग्निशन सिस्टम है। यह लाइव ट्रैफिक अपडेट, वीइकल अलर्ट और क्यूरेटेड ऑनलाइन कॉन्टेंट भी उपलब्ध कराता है। साथ ही इन्फोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को भी सपॉर्ट करता है। 
विज्ञापन
auto expo 2020 maruti suzuki vitara brezza 2020 price in india maruti vitara brezza facelift 2020
Maruti Vitara Brezza Katana - फोटो : Team-BHP

गियरबॉक्स

नई ब्रेजा दो गियरबॉक्स ऑप्शन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर के साथ आएगी। इसमें एएमटी का फीचर नहीं होगा। पुरानी ब्रेजा 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी के साथ आएगी। नया इंजन पहले ही सियाज, अर्टिगा और XL6 के साथ दिया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed