{"_id":"5e79d8698ebc3e78ac7e9721","slug":"dune-buggy-car-steve-mcqueen-car-volkswagen-beetle-car-bonhams-annual-sale-in-amelia-island-florida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 करोड़ रुपये में नीलाम हुई यह Mini Beach कार, जानें क्या है इसमें खास","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
3 करोड़ रुपये में नीलाम हुई यह Mini Beach कार, जानें क्या है इसमें खास
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 24 Mar 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Dune Buggy redesigned from chassis of Volkswagen Beetle
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1968 की फिल्म 'द थॉमस क्राउन अफेयर' में अमेरिकी फिल्म जगत के लिजेंड स्टीव मैक्वीन द्वारा चलाई कार को हाल ही में फ्लोरिडा के एमीलिया द्वीप में नीलाम किया गया। यह कार इसलिए भी खास हो गई क्योंकि लंदन की ऑक्शन हाउस बोनहैम्स अपनी वार्षिक बिक्री में इस कार को 3 करोड़ में नीलाम करने में सफल रही। ये फॉक्सवैगन बीटल पर आधारित एक Mini Beach (मिनी बीच) कार है। आइए जानते हैं इस कार में ऐसी क्या खासियतें हैं जिसकी वजह से इसकी अब भी इतनी कीमत लगाई जा रही है।
Dune Buggy redesigned from chassis of Volkswagen Beetle
- फोटो : Social Media
"ड्यून बग्गी", द मेयर्स मैनक्स का एक मॉडल है, जिसे 1960 और 70 के दशक में गोल्डन स्टेट के मूल निवासी ब्रूस मेयर्स ने कैलिफोर्निया में रेगिस्तान में रेसिंग के लिए बनाया था। ऑक्सन हाउस ने इस कार के मालिकाना इतिहास का खुलासा नहीं किया।
Dune Buggy redesigned from chassis of Volkswagen Beetle
- फोटो : Social Media
डिजाइन
कॉम्पैक्ट, ओपन-एयर ऑटोमोटिव को Volkswagen Beetle (फॉक्सवैगन बीटल) के चेसिस को छोटा कर डिजाइन किया गया था। मैक्वीन को "द किंग ऑफ कूल" के नाम से भी जाना जाता है। मैक्वीन ऐसी छोटी कारों को कस्टमाइज करने में उस्ताद थे। वे कार में अमेरिकी पहिये लगा देते, तो कभी पीछे लगेज रैक लगा देते। विंड स्क्रीन पर स्पीडबोट का स्टाइल फिट कर देते तो कभी कार के इंटीरियर को ही बदलाव डालते।बोनहैम्स के अनुसार, मैक्वीन ने इस कार को कस्टमाइज करने के लिए मोटर लीजेंड पेटे कोंडोस की मदद ली।

इंजन
फॉक्सवैगन चैसिस वाले इस कार में कोर्वेअर इंजन लगाए गए हैं और इसका बेस फाइबर का है। इसका वजह सिर्फ 1000 पाउंड है। इसे स्टीव मैक्वीन के स्टाइल में ऑफ रोड रेसिंग कंपनी कान-फर ने बनाया है। इसमें बड़े पहिये, चौड़े टायर लगाए गए जो इसे खास बनाते हैं। इसके 140 bhp पावर वाले 2.7 लीटर एयर कूल्ड फ्लेट 6 इंजिन को शेवरोलेट कोर्वेअर के इंजिन की तरह मोडिफाई किया गया है। कार में 2 हैंड ब्रेक हैं। खास बात यह है कि जहां इस छोटी कार को रेगिस्तान के बालू में कार रेस में इस्तेमाल किया जा सकता है वहीं इसे होनोलुलु जैसे चौड़े बीच में भी आसानी से दौड़ाया जा सकता है।

Dune Buggy driven by Steve McQueen in movie
- फोटो : Social Media
फिल्म में दिखी यह कार
इस कार को वर्ष 1968 में आई मशहूर फिल्म 'द थॉमस क्रॉउन अफेयर' में दिखाई गई कार से प्रेरित माना जाता है। इस फिल्म के अभिनेता स्टीव मैक्वीन इस फिल्म में एक करोड़पति व्यवसायी-खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी। वे मैसाचुसेट्स के समुद्र तट पर एक इंश्योरेंस इंवेस्टिगेटर (बीमा अन्वेषक), फेय डनवे को इस में घुमाने ले गए थे। इस फिल्म में मैकक्वीन का मोटरिंग के प्रति लगाव दिखाई देता है। इसके साथ ही इस फिल्म के बाद डनवे का स्टारडम भी बढ़ गया था।