{"_id":"605b20cf8ebc3e5909627232","slug":"hero-motocorp-100-million-celebration-offer-hero-scooters-india-hero-motorcycle-india-hero-motocorp-bikes-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 मिलियन सेलिब्रेशन ऑफर: हीरो मोटोकॉर्प का जबरदस्त ऑफर, बाइक और स्कूटर पर मिल रही इतनी छूट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
100 मिलियन सेलिब्रेशन ऑफर: हीरो मोटोकॉर्प का जबरदस्त ऑफर, बाइक और स्कूटर पर मिल रही इतनी छूट
Wed, 24 Mar 2021 04:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 24 Mar 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Dr. Pawan Munjal Chairman and CEO of Hero MotoCorp with Actor Shah Rukh Khan at unveiling of company’s 100 millionth motorcycle
- फोटो : Hero MotoCorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hero Motocorp Offer Discount: दुनिया में मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने जनवरी के महीने में संचयी उत्पादन में 100 मिलियन (10 करोड़) यूनिट्स का आंकड़ा पार करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। इस मौकै पर उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित कंपनी के प्लांट से 10 करोड़वी बाइक Xtreme 160R (एक्सट्रीम 160आर) को रोल-आउट किया गया। हीरो मोटोकॉर्प ने छह स्पेशल सेलिब्रेशन एडिशन मॉडल्स पेश करने के बाद, अब अपने ग्राहकों के लिए 100 मिलियन सेलिब्रेशन ऑफर का एलान किया है। इसके तहत कंपनी अपने मिलियन एडिशन मॉडलों को खरीदने पर भारी डिस्काउंट की भी पेशकश कर रही है।
Hero MotoCorp
- फोटो : For Reference Only
कंपनी के नए ऑफर के तहत ग्राहक को 100 मिलियन एडिशन को खरीदने पर 3,500 रुपये तक का फायद दिया जा रहा है। इसमें 2,500 रुपये की नगद छूट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस / लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। कंपनी ने एलान किया है कि यह ऑफर सीमित समय तक या फिर स्टॉक उपलब्ध रहने तक ही चालू रहेगा। बता दें कि, इस ऑफर के तहत मिलने वाली छूट देश के अलग-अलग हिस्सों और डीलरशिप के अनुसार अलग हो सकती है। कई बार डीलरशिप ग्राहकों को अपने तरफ से भी कुछ छूट की पेशकश करते हैं।
Hero Passion Pro 100 Million Edition
- फोटो : Hero MotoCorp
कंपनी के हाल ही में Xtreme 160R (एक्सट्रीम 160आर), Splendor Plus (स्प्लेंडर प्लस), Passion Pro (पैशन प्रो), Glamour (ग्लैमर) जैसी मोटरसाइकिल और Destini 125 (डेस्टिनी 125) और Maestro Edge 110 (माइस्ट्रो एड्ज 110) स्कूटर का स्पेशल 100 मिलियन एडिशन लॉन्च किया है। यह मॉडल्स भी सीमित समय तक ही उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन सभी मॉडलों पर इस ऑफर कर लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Glamour 100 Million Edition
- फोटो : Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में यह एलान भी किया था कि वह अगले 5 वर्षों तक हर साल 10 से ज्यादा उत्पाद पेश करेगी। इनमें नए मॉडल और वेरिएंट्स, मौजूदा मॉडल के रिफ्रेशेस और अपग्रेड्स भी शामिल होंगे। भारत के बाहर अपने बाजारों को बढ़ाना भी हीरो मोटोकॉर्प का बड़ा लक्ष्य है। कंपनी इन बाजारों में अपने परिचालन का विस्तार जारी रखेगी और नए भौगोलिक क्षेत्रों के महत्वपूर्ण बाजारों में एंट्री करेगी।
विज्ञापन
Hero MotoCorp
- फोटो : For Reference Only
हीरो मोटोकॉर्प अपनी हरित सुविधाओं और कम ईंधन खर्च करने की क्षमता वाले उत्पादों के माध्यम से अपना कार्बन फुटप्रिंट कम करना जारी रखेगा। कंपनी अपने आंतरिक कार्यक्रमों द्वारा और बड़े बाहरी इकोसिस्टम को सहयोग देकर परिवहन के नए समाधानों को बढ़ावा देने के लिए काम करना भी जारी रखेगी।