सब्सक्राइब करें

Kia Motors जल्द ला रही है एंट्री लेवल हैचबैक SUV कार Kia Sonet, ह्यूंदै Venue, टाटा Nexon से होगी टक्कर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 24 Mar 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
kia sonet launch date and price in india kia sonet features kia sonet specification kia motors
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Social Media
तमात अटकलों और अफवाहों के बाद, Kia Motors (किआ मोटर्स) ने आखिरकार Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में Sonet concept SUV से पर्दा उठाया था। दक्षिण कोरियाई कार निर्माता इसी साल 2020 के मध्य में Sonet SUV के प्रॉडक्शन वर्जन का वर्ल्ड प्रीमियर कर सकती है। यानी इन वर्जन और लॉन्च वर्जन में कोई खास अंतर नहीं होगा। कॉन्सेप्ट वर्जन प्रॉडक्शन वर्जन की तरह ही दिखता है। लेकिन इसमें बड़े व्हील्स, चमकदार पेंट और छोटे ORVMs दिए गए हैँ। 2020 के मध्य में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, कंपनी ने इसे अगस्त में बाजार में लॉन्च करना तय किया है। 
kia sonet launch date and price in india kia sonet features kia sonet specification kia motors
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Kia
Kia का एंट्री-लेवल मॉडल
भारत में Kia Motors ने mid-size SUV (मिड साइज एसयूवी) Seltos के साथ एंट्री की थी और भारतीय ग्राहकों का दिल चुरा लिया। यह एक आकर्षक लुक वाली, शारदार फीचर्स से लैस एक पावरफुल एसयूवी है। Kia Motors भारतीय ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में उन गिने-चुने ब्रांड्स में शामिल है जिन्होंने बहुत कम समय में लोकप्रियता हासिल की है। Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) के बाद किआ मोटर्स ने luxury MPV (लग्जरी एमपीवी) Carnival (कार्निवल) लॉन्च की। इसके बाद कंपनी ने अपने तीसरे उत्पाद के रूप में Sonet concept SUV के रूप में पेश किया था। भारत में यह एक एंट्री-लेवल मॉडल होगा, जो किआ की लाइनअप में Seltos के नीच होगा। Sonet में इस्तेमाल की गई ज्यादातर मैकेनिकल्स हुंडई वेन्यू पर आधारित है, लेकिन इसके इंटीरियर और एक्टीरियर पूरी तरह से अलग हैं। 
kia sonet launch date and price in india kia sonet features kia sonet specification kia motors
Kia Sonet Concept - फोटो : अमर उजाला
लॉन्चिंग का समय है खास
दक्षिण कोरिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Kia Motors ने अगस्त 2019 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Kia Seltos को लॉन्च किया था। इसी के साथ कंपनी ने भारतीय कार बाजार में एंट्री की थी। इसलिए Kia Motors ने तय किया है कि अगस्त 2020 में भारत आने की पहली सालगिरह के मौके को Kia Sonet को लॉन्च कर जश्न मनाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
kia sonet launch date and price in india kia sonet features kia sonet specification kia motors
Kia compact SUV concept Kia QYI Kia Sonet - फोटो : अमर उजाला
Kia Sonet का इंजन
भारतीय बाजार में Kia Motors का अगला उत्पाद Sub-compact SUV Kia Sonet होगा। Kia Sonet तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आएगी। इसके 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं 1.2 लीटर के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। डीजल इंजन में ऑटोमैटिक पावरट्रेन भी मिलेगा, जो ह्यूंदै वेन्यू में नहीं मिलता। 
विज्ञापन
kia sonet launch date and price in india kia sonet features kia sonet specification kia motors
Kia compact SUV concept Kia QYI Kia Sonet - फोटो : अमर उजाला
कीमत और मुकाबला
Sub-compact SUV सेगमेंट में Kia Sonet का मुख्य मुकाबला Maruti Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300) से होगा। उम्मीद है कि कंपनी अपनी इस नई एसयूवी Kia Sonet की कीमत 7-12 लाख रुपये के बीच रख सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed