Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Cheating husband infected from coronavirus on secret holiday to Italy with girlfriend in Britain
{"_id":"5e79f1548ebc3e78aa2c7bd7","slug":"cheating-husband-infected-from-coronavirus-on-secret-holiday-to-italy-with-girlfriend-in-britain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झूठ बोलकर गर्लफ्रेंड के साथ गया था इटली, कोरोना से हुआ संक्रमित","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पत्नी से झूठ बोलकर गर्लफ्रेंड के साथ गया था इटली, कोरोना से हुआ संक्रमित
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 24 Mar 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से पूरी दुनिया चिंतित है और इससे निपटने के उपाय ढूंढ रही है। वहीं इससे संबंधित कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जो लोगों को बिल्कुल हैरान कर दे रहे हैं। ताजा मामला ब्रिटेन का है, जहां एक शख्स अपनी पत्नी से झूठ बोलकर गर्लफ्रेंड के साथ इटली घूमने गया था, लेकिन जब वो लौटा तो कोरोना से संक्रमित हो गया था। इसके बावजूद उसने किसी को भी यह नहीं बताया है कि वह किसके साथ इटली गया था। यह घटना पिछले हफ्ते की है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ब्रिटेन का एक कारोबारी है। उसने अपनी पत्नी से कहा था कि वह वह बिजनेस ट्रिप पर ब्रिटेन में ही कहीं जा रहा है। जब वह ट्रिप से वापस लौटा तो कोरोना से संक्रमित हो गया। इस बारे में जब उससे पत्नी ने पूछा तो उसने बताया कि बिजनेस ट्रिप के दौरान ही वह कोरोना का शिकार हुआ है। उसने अपने इटली के दौरे के बारे में पत्नी को कुछ भी नहीं बताया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हालांकि डॉक्टरों के सामने कारोबारी का झूठ चल न सका और उसने बता दिया कि वह इटली गया था, जहां वह कोरोना से संक्रमित हुआ। हालांकि उसने डॉक्टरों को भी यह नहीं बताया कि उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। असल में उसे यह डर सता रहा था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की बात डॉक्टरों से बताई तो उसकी पत्नी को भी यह बात पता चल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फिलहाल शख्स की पत्नी को एहतियातन आइसोलेशन में भेजा गया है। साथ ही यह पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है कि वह इटली से लौटने के बाद किन-किन लोगों से मिला था और कहीं वो लोग बीमार तो नहीं हैं। फिलहाल ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 330 के पार चली गई है।
विज्ञापन
5 of 5
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : Twitter
कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में तीन हफ्ते लॉकडाउन की घोषणा की है। साथ ही लोगों पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री का कहना है कि सिर्फ जरूरी सामान खरीदने और मेडिकल सेवा के लिए ही लोगों को घर से बाहर निकलने की छूट होगी, लेकिन वो भी तब जब बहुत ही जरूरी हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।