Tokyo Olympics 2021 (टोक्यो ओलंपिक 2021) भारत के लिए काफी सफल रहा है क्योंकि देश ने कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए हैं। केंद्र सरकार के अलावा कई संगठनों ने भी एथलीटों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। Tata Motors (टाटा मोटर्स), Mahindra (महिंद्रा), Renault (रेनो) और MG Motor (एमजी मोटर) जैसे वाहन निर्माता एथलीटों को पुरस्कार देने और सम्मानित करने में सबसे आगे रहे हैं।
अब महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक विजेताओं को हाल ही में लॉन्च हुई XUV700 का एक स्पेशल एडिशन देने का एलान किया है। इस स्पेशल एडिशन कार को XUV700 Javelin Edition (जैवलिन एडिशन) कहा जाएगा और इसे नीरज चोपड़ा, अवनी लेखारा और सुमित अंतिल को उपहार में दिया जाएगा। जिन्होंने हाल ही में आयोजित ओलंपिक/पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
घरेलू वाहन निर्माता ने हाल ही में 'Javelin' नाम का ट्रेडमार्क कराया है और महिंद्रा समूह के अध्यक्ष ने विशेष संस्करण XUV700 कार की आधिकारिक नेमप्लेट की घोषणा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।
2 of 5
Neeraj Chopra, XUV700 SUV
- फोटो : For Reference Only
महिंद्रा ने प्रताप बोस, मुख्य डिजाइन अधिकारी, ऑटो और फार्म सेक्टर- महिंद्रा एंड महिंद्रा से तीन XUV700 Javelin एडिशन एसयूवी डिजाइन करने का अनुरोध किया, जिस पर बोस ने जवाब दिया "बिल्कुल @anandmahindra यह मेरा सौभाग्य होगा!"
3 of 5
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
एक्सयूवी700 जैवलिन एडिशन के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इन एथलीटों को सम्मानित करने के लिए कार के एक्सटीरियर पर एक स्पेशल प्रिंट होने की उम्मीद है। इसके अलावा, कार को इंटीरियर के लिए एक नई थीम भी मिल सकती है। टोक्यो 2021 पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता, अवनि लेखारा और सुमित अंतिल के लिए, खासतौर पर XUV700 आसानी से घुसने और निकलने के लिए विशेष संशोधनों के साथ आ सकती है।
4 of 5
Mahindra XUV700 Rear
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने XUV700 एसयूवी को 11.99 लाख की की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। भारतीय शोरूम में इस कार के सितंबर में आने की उम्मीद है। यह कार तीन-पंक्ति एसयूवी सेगमेंट में एक नई प्रतिस्पर्धा लाएगी। यह एसयूवी अपनी पावर-पैक ड्राइव और अपनी बोल्ड एक्सटीरियर स्टाइल के साथ कई फीचर्स देने का वादा कर रही है। यह एसयूवी 5 और 7 सीट लेआउट में उपलब्ध होगी। साथ ही इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलेगा। महिंद्रा XUV700 अपने सेगमेंट की पहली कार होगी जो लेवल 1 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर की पेशकश करेगी। लेवल 1 ADAS में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। Tata Safari (टाटा सफारी), Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अलकाजार), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और कई गाड़ियों को टक्कर देगी।
5 of 5
Mahindra XUV700
- फोटो : For Reference Only
XUV700 में 18-इंच के अलॉय व्हील्स, लेदर सीट्स, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। Mahindra XUV700 भारत का पहला ऐसा वाहन होगा जो Alexa Voice AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सिस्टम से लैस होगा और इसमें हैंडसफ्री कमांड दिए जा सकेंगे। इसकी खास बात यह है कि इससे वाहन चालक या मालिक वॉयस कमांड (अपनी आवाज के जरिए) एसयूवी की खिड़कियां से लेकर सनरूफ को कंट्रोल करने, तापमान को एडजस्ट करने, म्यूजिक ट्रैक बदलने, ट्रैफिक की निगरानी करने या यहां तक कि वॉयस कमांड के जरिए घर पर कम्पैटेबल उपकरणों को कंट्रोल करने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है।