{"_id":"66ab495a46728607eb0e294a","slug":"bad-odour-from-car-cabing-fix-this-smell-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Tips: बरसात के मौसम में कार के केबिन से आती है अजीब गंध? तो इन पांच टिप्स पर करें गौर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: बरसात के मौसम में कार के केबिन से आती है अजीब गंध? तो इन पांच टिप्स पर करें गौर
ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है, ऐसे में अगर आप बारिश के दौरान कार से सफर करते हैं तो अक्सर एक समस्या रहती है। दरअसल, बारिश के समय पर कार में कई बार अजीब तरह की गंध आती है। यह गंध बरसात के दौरान नमी बढ़ने की वजह से होती है। साथ ही कई अन्य कारण भी होते हैं। अगर आप भी बारिश के समय पर कार के केबिन से गंदी बदबू से परेशान रहते हैं तो आपको आगे जानना चाहिए कि इस परेशानी से किस तरह से निपटा जाएं।
वैक्यूम क्लीनिंग
2 of 6
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
बरसात के दौरान अगर कार के केबिन से गंदी बदबू आ रही है तो कई बार इसके पीछे कार की सही सफाई का नहीं होना है। बारिश के समय पर कार को वैक्यूम क्लीनिंग से साफ करके कार के केबिन से आ रही गंदी बदबू दूर हो सकती है। वैक्यूम क्लीनिंग की मदद से कार के फ्लोर और सीटों को आसानी से साफ किया जा सकता है।
एयर फ्रैशनर
3 of 6
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
मानसून की बारिश में अगर कार के अंदर से बेहद ही गंदी बदबू आ रही है तो आप कार एयर फ्रैशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार देखा जाता है कि कार के नमी का स्तर काफी ज्यादा हो जाता है तो इस वजह से कार से अजीब तरह की गंध आती है। ऐसे में एयर फ्रैशनर का इस्तेमाल लाभदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा करें साफ
4 of 6
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
अगर आप कार में बैठकर ही कुछ खाते हैं और कचरा कार के अंदर ही रख देते हैं तो ऐसा करने से भी अजबी तरह की गंध आती है। ऐसे में आपको कार को साफ रखना बेहद जरूरी है, वरना कार के अंदर से गंदी बदबू आती रहती है। कार में किसी भी तरह की गंदगी न फैलाएं।
विज्ञापन
फ्लोर रखें साफ
5 of 6
Car Tips
- फोटो : FREEPIK
बारिश के दौरान अक्सर सड़क गीली हो जाती है, ऐसे में कई बार कार के अंदर इसी वजह से अजीब तरह की गंध आती है। ऐसे में कार के फ्लोर को धोना चाहिए। कार के मैट फ्लोर को साफ करने के लिए आप पानी और साबुन की मदद ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।