सब्सक्राइब करें

Bajaj Auto: बजाज ऑटो ला रही है नए इलेक्ट्रिक वाहन? स्विंगर और जिनी नाम को किया ट्रेडमार्क

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto EV Plans Bajaj Auto trademarks Swinger and Genie names
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने भारत में Swinger (स्विंगर) और Genie (जिनी) नामों को ट्रेडमार्क किया है। इससे लगता है कि पुणे स्थित वाहन निर्माता नई वाहनों को लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत सरकार की पेटेंट डिजाइन और ट्रेडमार्क वेबसाइट से पता चलता है कि ये नाम इस साल मई में पंजीकृत किए गए थे। लेकिन जिस उत्पाद के लिए उनका उपयोग किया जाएगा, उसकी बॉडी स्टाइल के बारे में बहुत कम जानकारी दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक स्विंगर और जिनी नाम नए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हो सकते हैं जो कंपनी के पाइपलाइन में हैं।
Trending Videos
Bajaj Auto EV Plans Bajaj Auto trademarks Swinger and Genie names
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
बजाज स्विंगर और जिनी नामों का इस्तेमाल आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए किया जा सकता है जो नजदीकी भविष्य में कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल होंगे। ऐसी भी संभावना है कि बजाज अपने आगामी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है जिसे पहले भी कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, ट्रेडमार्क नाम इस बात की गारंटी नहीं है कि नाम का इस्तेमाल भविष्य में नए उत्पादों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Auto EV Plans Bajaj Auto trademarks Swinger and Genie names
For Reference Only - फोटो : Bajaj Auto
इससे पहले, बजाज ने ऑरा, हैमर और रेसर जैसे नामों को ट्रेडमार्क किया था, जिनका इस्तेमाल अभी तक दोपहिया या तिपहिया वाहनों के लिए नहीं किया गया है। इसलिए, इन नामों या पूरी तरह से नए नामों का इस्तेमाल करने वाले भविष्य के मॉडल के बारे में कोई वास्तविक गारंटी नहीं है। हालांकि जो जानकारी सामने है वह यह कि निर्माता चेतक ब्रांड नाम के तहत ईवी में जोर लगाने की योजना बना रहा है।
Bajaj Auto EV Plans Bajaj Auto trademarks Swinger and Genie names
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
ऐसा लगता है कि बजाज ऑटो ने आखिरकार चेतक के साथ सप्लाई-चेन के मुद्दों को सुलझा लिया है, जिसने अब तक बिक्री पर मजबूत पकड़ बनाए रखी थी। जहां तक ईवी व्यवसाय का सवाल है, मॉडल के अब बड़े पैमाने पर स्थानीयकरण के साथ, बजाज चेतक ब्रांड नाम के तहत नए उत्पाद लाने की बेहतर स्थिति में है। हालांकि, इन ईवी को बाजार में लॉन्च होने में अभी कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
Bajaj Auto EV Plans Bajaj Auto trademarks Swinger and Genie names
Triumph Motorcycle - फोटो : For Reference Only
इस बीच बजाज ऑटो ट्रायम्फ मोटरसाइकिल के साथ मिलकर अपनी पहली मोटरसाइकिल पेश करने की तैयारी कर रही है। 5 जुलाई, 2023 को लॉन्च होने वाली ट्रायम्फ की सबसे किफायती मोटरसाइकिल शायद 400 सीसी की पेशकश है जो रोडस्टर और स्क्रैम्बलर बॉडी स्टाइल में आएगी। जबकि ट्रायम्फ ने मोटरसाइकिल विकसित की है, बाइक को घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए भारत में बजाज द्वारा बनाया जाएगा। आगामी मोटरसाइकिल रेंज के बारे में ज्यादा डिटेल्स का खुलासा अब से कुछ दिनों के भीतर हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed