सब्सक्राइब करें

College Bikes: पहली बार बाइक लेने वालों के लिए टॉप-5 बेस्ट 125cc मोटरसाइकिलें, जानें कीमत, पावर और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 05:43 PM IST
सार

125cc सेगमेंट में आज कई प्रीमियम फीचर्स, अच्छा माइलेज और स्टाइलिश डिजाइन मिलते हैं। ये बाइक्स नए राइडर्स और स्टूडेंट्स के लिए प्रदर्शन, सुरक्षा और किफायत का बेहतरीन कंबिनेशन पेश करती हैं। 

विज्ञापन
Best 125 cc Motorcycle in India College Bikes Under 1 lakh Bikes for Beginners and College Students in India
Hero Xtreme 125R - फोटो : Hero Motocorp
अगर आप पहली बार बाइक खरीद रहे हैं या कॉलेज जाने के लिए एक स्टाइलिश, किफायती और आसानी से चलने वाली मोटरसाइकिल ढूंढ रहे हैं, तो 125cc सेगमेंट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस कैटेगरी की बाइक्स अच्छा पावर, बढ़िया माइलेज और सस्ती मेंटेनेंस देती हैं। साथ ही, अब कंपनियां 125cc में भी स्पोर्टी डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और अच्छे परफॉर्मेंस वाली बाइक्स पेश कर रही हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में फर्स्ट टाइम राइडर्स और स्टूडेंट्स के लिए टॉप-5 बेहतरीन 125cc मोटरसाइकिलें।


यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Grand Vitara Recall: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का बड़ा रिकॉल, कंपनी ने वापस मंगाईं 39,000 से ज्यादा गाड़ियां
Trending Videos
Best 125 cc Motorcycle in India College Bikes Under 1 lakh Bikes for Beginners and College Students in India
Honda CB125 Hornet - फोटो : Honda Motorcycles India
1. Honda CB125 Hornet
कीमत: 1.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

Honda CB125 Hornet इस सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी और प्रीमियम फील देने वाली बाइक्स में से एक है। इसमें 123.94cc इंजन मिलता है, जो स्मूद पावर देता है और शहर में चलाने के लिए काफी रिफाइंड है। इसकी एग्रेसिव स्टाइलिंग, एलईडी लाइटिंग और मस्कुलर डिजाइन इसे खास बनाते हैं। 12-लीटर टैंक और आरामदायक राइडिंग पोजिशन इसे रोजाना के इस्तेमाल के लिए बढ़िया चॉइस बनाते हैं। 

यह भी पढ़ें - CAFE Norms: कमर्शियल व्हीकल सेक्टर की मांग, कैफे मानदंडों में हो बदलाव और N1 सेगमेंट में मिले छूट
विज्ञापन
विज्ञापन
Best 125 cc Motorcycle in India College Bikes Under 1 lakh Bikes for Beginners and College Students in India
Bajaj Pulsar N125 - फोटो : Bajaj Auto
2. Bajaj Pulsar N125
कीमत: 91,691 रुपये (एक्स-शोरूम)

Pulsar N125 क्लासिक पल्सर स्टाइल को 125cc में लेकर आती है। इसका 124.4cc इंजन करीब 11.8PS पावर देता है, जो शहर में चिकनी और तेज राइड देता है। 140 किग्रा के आसपास वजन होने से बाइक सड़क पर काफी स्टेबल लगती है। LED हेडलैम्प, स्पोर्टी लुक और पल्सर की भरोसेमंद इमेज की वजह से यह स्टूडेंट्स में खास लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें - Suzuki GSX-R1000R: सुजुकी जीएसएक्स-आर1000आर का 40वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानें डिटेल्स
Best 125 cc Motorcycle in India College Bikes Under 1 lakh Bikes for Beginners and College Students in India
Hero Xtreme 125R - फोटो : Hero Motocorp
3. Hero Xtreme 125R
कीमत: 89,000 रुपये (एक्स-शोरूम)

Hero Xtreme 125R पावर, माइलेज और फीचर्स का अच्छा बैलेंस देती है। इसका 124.7cc इंजन तेज प्रतिक्रिया देता है, जो शहर में राइडिंग को आसान बनाता है। बाइक का डिजाइन काफी मॉडर्न और स्पोर्टी है। जो काफी मस्कुलर फ्यूल टैंक, शार्प टेल और अपमार्केट लुक के साथ आती है। स्टूडेंट्स के लिए यह एक स्टाइलिश और प्रैक्टिकल विकल्प है।

यह भी पढ़ें - EV: भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में दिलचस्प मोड़, विनफास्ट ने बिक्री में टेस्ला को पछाड़ा
विज्ञापन
Best 125 cc Motorcycle in India College Bikes Under 1 lakh Bikes for Beginners and College Students in India
2025 Honda SP125 - फोटो : HMSI
4. Honda SP125
कीमत: 85,564 रुपये (एक्स-शोरूम)

Honda SP125 एक परफेक्ट कम्यूटर बाइक है, जो काफी सिंपल, किफायती और बेहद आरामदायक है। इसका 123.94cc इंजन काफी स्मूद है और 63 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। वजन सिर्फ 116 किग्रा होने की वजह से नए राइडर्स के लिए इसे चलाना बहुत आसान है। होंडा की विश्वसनीयता और लो मेंटेनेंस इसे रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाने वालों के लिए स्मार्ट चॉइस बनाती है।

यह भी पढ़ें - Skoda: स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की वायरल तस्वीर निकली फर्जी, कंपनी ने बताया एआई-जेनरेटेड 

यह भी पढ़ें - KTM Recall: केटीएम ने 125, 250, 390 और 990 ड्यूक को मंगाया वापस, जानें इनमें आई क्या समस्या 

यह भी पढ़ें - Honda Recall: होंडा ने 2025 में बनी सीबी1000 हॉर्नेट एसपी बाइक वापस मंगाई, जानें क्या है वजह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed