सब्सक्राइब करें

सामान रखने की टेंशन खत्म: ये हैं भारत की बेस्ट बूट स्पेस वाली कारें; टाटा सिएरा से हेक्टर तक देखें पूरी लिस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 03 May 2026 10:54 AM IST
सार

Best Boot Space Cars India: भारत में अब कार खरीदने का पैमाना सिर्फ माइलेज तक ही सीमित नहीं रहा, अब लोग फीचर्स के साथ बूट स्पेस पर भी ध्यान दे रहे हैं। वीकेंड ट्रिप, एयरपोर्ट ट्रैवल, फैमिली आउटिंग और रोजमर्रा के बड़े सामान के लिए ज्यादा कार्गो स्पेस वाली गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसमें आजकल एसयूवी और सेडान स्टाइल और कंफर्ट के साथ बड़ा बूट स्पेस दे रही हैं। जानिए वे गाड़ियां कौन-कौन सी हैं...
 

विज्ञापन
Best Boot Space Cars: Top Indian Cars Your Luggage Needs
बूट स्पेस वाली कारें - फोटो : एआई जनरेटेड
Largest Boot Space SUV: अब देश में परिवारों के लिए कार खरीदते समय बूट स्पेस  (डिग्गी की जगह) एक बड़ा पैमाना बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए टाटा एमजी और रेनो जैसी कंपनियां अब 500 लीटर से ज्यादा कार्गो स्पेस दे रही हैं। इस लिस्ट में टाटा सिएरा 622 लीटर के विशाल बूट स्पेस के साथ सबसे आगे है।
Trending Videos
Best Boot Space Cars: Top Indian Cars Your Luggage Needs
Tata Sierra - फोटो : tatamotors
Tata Sierra Boot Space: टाटा सिएरा 
बूट स्पेस की लिस्ट में सबसे ज्यादा जगह देने वाली कारों में टाटा सिएरा टॉप पर है। इसमें  622 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जो फैमिली ट्रिप और लंबे सफर के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। कीमत की बात करें तो ये करीब 11.49 लाख से शुरू होकर 21.29 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं, इसके फीचर्स भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसमें 19-इंच एलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, दो 12.3-इंच स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Boot Space Cars: Top Indian Cars Your Luggage Needs
MG Hector - फोटो : mgmotor
MG Hector: फीचर्स और स्पेस का बेस्ट विकल्प
एमजी हेक्टर को लोग उसकी प्रैक्टिकल डिजाइन और फैमिली फ्रेंडली स्पेस के लिए जानते हैं। इस एसयूवी में 587 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।जिससे बड़े सामान को आसानी से रखा जा सकता है। इसकी शुरुआत भी करीब11.99 लाख से होती है। जो ग्राहक फीचर और स्पेस दोनों चाहते हैं, उनके लिए हेक्टर बेहतर विकल्प माना जाता है।
Best Boot Space Cars: Top Indian Cars Your Luggage Needs
Skoda Slavia - फोटो : skoda-auto
Skoda Slavia और Volkswagen Virtus: सेडान में भी दम
स्कोडा स्लाविया और फोक्सवैगन वर्टस दोनों सेडान कारों में 521 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी बड़ा माना जाता है। इनकी कीमत  लगभग 10.49 लाख से शुरू होती है।
विज्ञापन
Best Boot Space Cars: Top Indian Cars Your Luggage Needs
Volkswagen Virtus - फोटो : volkswagen
लंबी यात्राओं और फैमिली यूज के लिए ये दोनों कारें स्पेस और कम्फर्ट का शानदार संतुलन देती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed