सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Vehicle Registration Cheapest Here India, Find Out Which States Make Buying Car Affordable

Car Registration: भारत में यहां सबसे सस्ता है वाहन रजिस्ट्रेशन, जानें किन इन राज्यों में कार खरीदना किफायती

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 02 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Cheapest State To Buy Car: अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ गाड़ी की कीमत नहीं बल्कि आरटीओ चार्ज और रोड टैक्स भी आपके बजट पर बड़ा असर डाल सकते हैं। भारत में कई ऐसे राज्य हैं जहां कार रजिस्ट्रेशन अपेक्षाकृत सस्ता है। वहीं बड़े महानगरों वाले राज्यों में ऑन-रोड कीमत काफी ज्यादा हो जाती है। जानिए भारत के किन राज्यों में रजिस्ट्रेशन कम है और कहां ज्यादा?
 

Vehicle Registration Cheapest Here India, Find Out Which States Make Buying Car Affordable
Vehicle Registration - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Cheapest Car Registration States: भारत में कार की ऑन-रोड कीमत सिर्फ एक्स-शोरूम प्राइस पर नहीं, बल्कि राज्य के रोड टैक्स और आरटीओ चार्ज पर भी निर्भर करती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय और गोवा जैसे राज्यों में कार रजिस्ट्रेशन अपेक्षाकृत सस्ता माना जाता है। वहीं दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में रोड टैक्स ज्यादा होने से कार महंगी पड़ती है।
Trending Videos


क्यों अलग होते हैं RTO चार्ज?
हर राज्य अपनी ट्रांसपोर्ट पॉलिसी और इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतों के हिसाब से रोड टैक्स तय करता है। कुछ राज्यों में गाड़ी की कीमत का प्रतिशत टैक्स लिया जाता है, तो
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं फिक्स अमाउंट तय होता है। छोटे और कम ट्रैफिक वाले राज्यों में टैक्स कम रखा जाता है। यही वजह है कि कुछ राज्यों में कार खरीदना सस्ता होता है, ताे कुछ में महंगा।

भारत के सस्ते कार रजिस्ट्रेशन वाले टॉप-5 राज्य

1. हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में रोड टैक्स और RTO फीस अपेक्षाकृत कम माना जाता है। यही वजह है कि यहां कारों की ऑन-रोड कीमत कई बड़े राज्यों से कम पड़ती है।

2. उत्तराखंड
दूसरे नंबर पर उत्तराखंड आता है। कहा जाता है कि कम टैक्स स्ट्रक्चर और सीमित ट्रैफिक दबाव के कारण यहां भी कार रजिस्ट्रेशन किफायती माना जाता है।

3. असम
पूर्वोत्तर राज्यों में असम का टैक्स सिस्टम सरल और अपेक्षाकृत सस्ता है, जिससे ग्राहकों को फायदा मिल सकता है।

4. मेघालय
मेघालय में रोड टैक्स कम होने के कारण नई कार खरीदने का खर्च कम बैठता है।

5. गोवा
गोवा में भी रोड टैक्स बड़े राज्यों के मुकाबले कम माना जाता है, इसलिए यहां ऑन-रोड कीमत अपेक्षाकृत कम रहती है।

महंगे राज्यों में कितना फर्क पड़ता है?
अगर आप दिल्ली, महाराष्ट्र या कर्नाटक जैसे राज्यों में कार खरीदते हैं, तो रोड टैक्स काफी ज्यादा देना पड़ सकता है। हालांकि कई मामलों में ऑन-रोड कीमत में हजारों नहीं, लाखों रुपये तक का फर्क भी आ सकता है। प्रीमियम और लग्जरी कारों पर यह अंतर और ज्यादा बढ़ जाता है।

तो क्या दूसरे राज्य से कार खरीदना सही रहेगा?
ऐसे में कई लोग कम टैक्स वाले राज्यों से कार खरीदने का विकल्प सोचते हैं, लेकिन यह हमेशा आसान नहीं माना जाता है, क्योंकि ऐसी स्थिति में गाड़ी को अपने राज्य में ट्रांसफर करना पड़ सकता है। NOC और री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करनी होती है और अतिरिक्त खर्च और डॉक्यूमेंटेशन बढ़ सकता है। इसलिए सिर्फ कम टैक्स देखकर कार खरीदना हर बार फायदे का सौदा नहीं होता।

जब एक ही कार, तो हर राज्य में अलग कीमत क्यों?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में ऑटो सेक्टर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक ही मॉडल की कार अलग-अलग राज्यों में अलग ऑन-रोड कीमत पर मिलती है। इसका सबसे बड़ा कारण रोड टैक्स और RTO पॉलिसी है। कार खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक एक्स-शोरूम कीमत पर ध्यान देते हैं, लेकिन असली असर ऑन-रोड कीमत डालती है। सही राज्य और टैक्स स्ट्रक्चर समझकर ग्राहक हजारों रुपये बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed