सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Huawei-Powered Cars Turn Headlights into Movie Projectors, Redefining In-Car Entertainment

चीन का कमाल: अब सिर्फ रोशनी नहीं, फिल्में भी दिखाएगी कार की हेडलाइट! आ गया Huawei का चलता-फिरता 'सिनेमा हॉल'

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 04 May 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Huawei Car Headlights Projector: क्या आपने कभी सोचा है कि कार की हेडलाइट्स एक मिनी होम थियेटर का काम कर सकती हैं? हुवावे की नई 'XPixel' तकनीक इसे सच करने जा रही है। अब आप अपनी इलेक्ट्रिक कार के चार्ज होने का इंतजार करते हुए सीधे दीवार पर फिल्में और मैच देख सकेंगे। इतना ही नहीं, यह तकनीक आपकी ड्राइविंग को भी पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाएगी। जानिए कैसे यह नया फीचर कारों की दुनिया को बदलने वाला है।

Huawei-Powered Cars Turn Headlights into Movie Projectors, Redefining In-Car Entertainment
Huawei ने पेश की 'XPixel' स्मार्ट हेडलाइट तकनीक - फोटो : Huawei
विज्ञापन

विस्तार

आपने अमेरिका के पुराने 'ड्राइव-इन थिएटर' यानी कार के अंदर बैठकर बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का ट्रेंड तो जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि अगर आपकी कार की हेडलाइट ही प्रोजेक्टर बन जाए तो? ये कोई काल्पनिक बात नहीं बल्कि अब वास्तविकता है। अप्रैल 2026 में हुए बीजिंग ऑटो शो में टेक दिग्गज Huawei ने अपनी अत्याधुनिक 'XPixel' स्मार्ट हेडलैंप तकनीक पेश करके सबको चौंका दिया है। यह नई तकनीक आपकी कार की हेडलाइट्स को एक फुल-कलर प्रोजेक्टर में बदल देती है। इससे आप किसी भी दीवार या स्क्रीन पर फिल्में देख सकते हैं, वीडियो चला सकते हैं और यहां तक कि गेम भी खेल सकते हैं।

Trending Videos


क्या है यह XPixel तकनीक?

वैसे तो इस तकनीक का बेस कुछ साल पहले ही आ गया था, लेकिन इसके लेटेस्ट वर्जन को काफी एडवांस बनाया गया है। अब यह फुल कलर रेंज सपोर्ट करता है। इसका सीधा मतलब है कि अब आप अपनी कार की हेडलाइट के जरिए किसी भी दीवार पर एकदम साफ फिल्में और फुटबॉल मैच देख सकते हैं। इतना ही नहीं, यह बच्चों के लिए जमीन पर गेम भी प्रोजेक्ट कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


'ओपन-एयर सिनेमा' का मजा

इसमें एक खास 'ओपन-एयर सिनेमा' मोड दिया गया है। जब आपकी कार पार्क होगी तो यह मोड आपके इन-कार एंटरटेनमेंट सिस्टम यानी कार के अंदर की स्क्रीन पर चल रहे किसी भी वीडियो को सीधे कार के सामने वाली दीवार पर प्रोजेक्ट कर देगा।


किन कारों में मिलेगी यह सुविधा?

यह शानदार तकनीक सबसे पहले Aito M9 SUV में लॉन्च होने वाली है। इसके बाद इसे Qijing GT7 और Luxeed V9 जैसे अन्य मॉडल्स में भी पेश किया जाएगा।


कितनी काम की है यह तकनीक?

पहली बार में यह फीचर शायद कुछ लोगों काम की न लगे, खासकर उनके लिए जिनके घर में पार्किंग या सामने कोई साफ दीवार नहीं है। लेकिन, लंबी ड्राइव के दौरान जब आप अपनी इलेक्ट्रिक कार (ईवी) को चार्जिंग पर लगाकर इंतजार कर रहे हों, तब टाइम पास करने के लिए यह फीचर बहुत काम आएगा।

जहां तक पिक्चर क्वालिटी की बात है तो शायद यह एकदम हाई-एंड प्रोजेक्टर जितनी 'शानदार' न हो, लेकिन कार की छोटी स्क्रीन पर फिल्म देखने से तो यह काफी बेहतर ही एक्सपीरियंस देगी। 


BMW और मर्सिडीज भी कतार में

सिर्फ हुवावे ही नहीं, बल्कि BMW और मर्सिडीज-बेंज जैसी दिग्गज कंपनियां भी अब इस 'पिक्सलेटेड हेडलाइट' तकनीक की दौड़ में शामिल हो गई हैं। हालांकि, जहां ये ग्लोबल कंपनियां मुख्य रूप से सड़क पर बेहतर और सटीक रोशनी देने पर ध्यान दे रही हैं, वहीं चीनी कार निर्माता इसमें मनोरंजन और स्मार्ट फीचर्स का तड़का लगाकर बाजी मारते दिख रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि इस तकनीक का भविष्य बेहद उज्ज्वल है; एक रिसर्च के अनुसार, 2025 तक इस एडवांस्ड लाइटिंग सिस्टम का बाजार करीब 9,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा और अगले 10 वर्षों में इसके दोगुना होने की पूरी संभावना है।


कड़े कॉम्पिटिशन का नतीजा

चीन का ऑटोमोबाइल बाजार दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण बाजारों में से एक है। वहां की लोकल कार कंपनियां एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए किस हद तक इनोवेशन कर रही हैं, यह नई हेडलाइट तकनीक उसी का एक बेहतरीन उदाहरण है। हुवावे के साथ मिलकर 'Aito' ब्रांड की कारें बनाने वाले सेरेस ग्रुप के प्रेसिडेंट जॉन झांग बताते हैं कि, "यह खास फीचर हमारी मशहूर 'M सीरीज' की कारों की सबसे बड़ी खासियत (सेलिंग पॉइंट) बन गया है।"


सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, सेफ्टी में भी है नंबर वन

सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, सुरक्षा के मामले में भी यह तकनीक अव्वल है। हुवावे की यह XPixel तकनीक रातों-रात नहीं आई, बल्कि पिछले तीन वर्षों से मार्केट में अपनी जगह बना रही है। 'Huawei Stelato S9' जैसे लग्जरी वाहनों में इसका सफल इस्तेमाल पहले से ही किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह सीधे कार के 'ड्राइवर असिस्टेंस' सिस्टम से जुड़ी होती है, जो ड्राइविंग को और भी सुरक्षित बनाता है।

दाहरण के लिए, यह सड़क पर लाइट के जरिए एक स्पष्ट रास्ता बनाकर बताती है कि लेन कैसे बदलनी है या गाड़ी को किस तरफ मोड़ना है। साथ ही, यह सड़क पार कर रहे पैदल यात्रियों को लाइट प्रोजेक्ट कर संकेत दे सकती है कि उनके लिए रास्ता कब सुरक्षित है। दिलचस्प बात यह है कि सुरक्षा के साथ-साथ यह बच्चों की मस्ती का भी ख्याल रखती है और जमीन पर 'हॉपस्कॉच' जैसे मजेदार गेम प्रोजेक्ट कर सकती है।


किन कारों में मिलेगी यह तकनीक?

हुआवे के मुताबिक, फुल-कलर वाली XPixel तकनीक सबसे पहले उनकी नई SUV Aito M9 में देखने को मिलेगी। इसके बाद जल्द ही यह Qijing GT7 और Luxeed V9 जैसी अन्य अपकमिंग कारों में भी शामिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed