सब्सक्राइब करें

Top CNG SUV: ये हैं देश की सबसे किफायती सीएनजी एसयूवी कारें, कीमत 10 लाख रुपये से कम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
best cng suv cars in india 2023 best cng suv under 10 lakhs
CNG SUV Car - फोटो : Social Media
भारतीय बाजार में सीएनजी वाहन धीरे-धीरे काफी लोकप्रिय हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती स्वामित्व लागत ने खरीदारों को बाय-फ्यूल सीएनजी कारों और ईवी जैसे ग्रीन मोबिलिटी वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। ऐसे में अगर आप एक एसयूवी वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं जो सीएनजी से भी चलती हो तो बाजार में कई विकल्प उपलब्ध हैं। यहां हम आपको भारत में सबसे किफायती सीएनजी एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जो इस समय 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम से कम कीमत पर उपलब्ध हैं।
Trending Videos
best cng suv cars in india 2023 best cng suv under 10 lakhs
Maruti Suzuki Fronx CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Fronx CNG
Maruti Suzuki Fronx S-CNG (मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एस-सीएनजी) की एक्स-शोरूम कीमत 8.42 लाख रुपये से 9.28 लाख रुपये है। यह 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह कार सीएनजी मोड में 76.5 बीएचपी का पावर और 98.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best cng suv cars in india 2023 best cng suv under 10 lakhs
Hyundai Exter CNG - फोटो : Hyundai
Hyundai Exter CNG
ह्यूंदै ने हाल ही में भारत में Exter (एक्सटर) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की है और यह बाय-फ्यूल सीएनजी ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है। एक्सटर सीएनजी की एक्स-शोरूम कीमत 8.24 लाख रुपये से 8.97 लाख रुपये है। इसमें 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन मिलता है जो सीएनजी मोड में 68 बीएचपी का पावर और 95 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
best cng suv cars in india 2023 best cng suv under 10 lakhs
Maruti Suzuki Brezza CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza CNG
Maruti Suzuki Brezza S-CNG (मारुति सुजुकी ब्रेजा एस-सीएनजी) में 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 86.7 बीएचपी का पावर और 121 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इस समय ब्रेजा एस-सीएनजी की एक्स-शोरूम कीमत 9.24 लाख रुपये से 12.15 लाख रुपये है।
विज्ञापन
best cng suv cars in india 2023 best cng suv under 10 lakhs
Tata Punch iCNG - फोटो : अमर उजाला
Tata Punch iCNG
इस लिस्ट में Tata Punch (टाटा पंच) का भी विशेष जिक्र किया जा रहा है। टाटा पंच का नया सीएनजी वर्जन आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा और यह भारत में सबसे सस्ती सीएनजी एसयूवी बन सकती है। इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन अल्ट्रोज iCNG में 76 बीएचपी का पावर और 97 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed