भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री फिर से पटरी पर लौटती दिख रही है। वाहन उद्योग के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) (FADA) के अप्रैल 2022 के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खुदरा बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले दो वर्षों में सभी क्षेत्रों में बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है, और कारों की बिक्री भी कोविड-19 के पहले की तुलना में ज्यादा है। ऐसे में वाहन उद्योग को रफ्तार देने के लिए कार निर्माता मई 2022 के लिए अपने मॉडल लाइनअप पर भारी छूट और बेनिफिट्स दे रहे हैं। यहां हम आपको टॉप-10 एसयूवी पर मिल रही डिस्काउंट ऑफर के बारे में बता रहे हैं। खरीदार यहां नकद छूट, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं।
2 of 8
Tata Nexon Dark Range
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
भारत में अप्रैल, 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Tata Nexon पर 20,000 रुपये तक की आकर्षक छूट दी जा रही है। जहां इसके पेट्रोल वैरिएंट को 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट्स के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं डीजल मॉडल पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रहा है।
3 of 8
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Vitara Brezza
मारुति विटारा ब्रेजा एसयूवी पर 5,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ उपलब्ध है। मारुति सब-4 मीटर एसयूवी Brezza का नया मॉडल भी तैयार कर रही है, जिसे जून 2022 में लॉन्च किया जाना है।
4 of 8
Skoda Kushaq
- फोटो : Skoda
Skoda Kushaq / Volkswagen Taigun
Skoda Auto Volkswagen India (स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया) Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) और Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) एसयूवी पर 4 साल का कॉम्प्लीमेंट्री मेनटेनेंस पैकेज दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट का लाभ उठा सकते हैं।
5 of 8
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
Toyota Urban Cruiser
टोयोटा की अर्बन क्रूजर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और कुछ कॉर्पोरेट छूट के साथ उपलब्ध है। मॉडल को जल्द ही महत्वपूर्ण अपडेट हासिल होंगे जो न्यू जेनरेशन मारुति ब्रेजा के जैसे होंगे।