सब्सक्राइब करें

BMW M2: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की पावरफुल M2 कूपे स्पोर्ट्स कार, कीमत एक करोड़ से कुछ कम, जानें खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
BMW M2 Coupe Sports Car Launched in India Know Price Features Specs
BMW M2 Coupe Sports Car - फोटो : BMW
जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने भारतीय बाजार में अपनी नई M2 coupe (एम2 कूपे) कार को 98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। कॉम्पैक्ट, फिर भी पावरफुल स्पोर्ट्स कार भारत में पूरी तरह से निर्मित यूनिट (सीबीयू रूट) के रूप में बेची जाएगी। यानी इसे पूरी तरह से आयात किया जाएगा। जर्मन ऑटो दिग्गज अपनी M2 परफॉर्मेंस कार में 3.0-लीटर इन-लाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की पेशकश कर रहा है, जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होगा।
Trending Videos
BMW M2 Coupe Sports Car Launched in India Know Price Features Specs
BMW M2 Coupe Sports Car - फोटो : BMW
लुक और डिजाइन
M2 में कार निर्माता की नए जमाने की किडनी ग्रिल दी गई है जो हॉरिजंटल स्लैट्स के साथ आती है। ग्रिल तीन सेक्शन वाले फ्रंट एप्रन के ऊपर है। चौड़ी खुली हुई जगहें विभिन्न पावरट्रेन कंपोनेंट्स और ब्रेक के लिए भी कूलिंग क्षमता देती है। पीछे की ओर, नई BMW M2 में एक बोल्ड बम्पर, आक्रामक डिफ्यूजर, और क्वाड एग्जॉस्ट पाइप हैं। स्पोर्ट्स कार 19/20-इंच अलॉय व्हील्स पर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW M2 Coupe Sports Car Launched in India Know Price Features Specs
BMW M2 Coupe Sports Car - फोटो : BMW
इंजन पावर और स्पीड
बीएमडब्ल्यू एम2 एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड दो-दरवाजों वाली 4-सीटर स्पोर्ट्स कार है जिसे एक करोड़ रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। BMW कूपे की खूबियों की बात करें तो इसका इंजन अधिकतम 453 hp का पावर और 550 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह सबसे तेज स्पोर्ट्स कार में से एक है, जो सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। एम ड्राइवर्स पैकेज 285 किमी प्रति घंटे की इलेक्ट्रॉनिक रूप से लिमिट की गई टॉप स्पीड के साथ कार के प्रदर्शन को भी बढ़ाता है।
BMW M2 Coupe Sports Car Launched in India Know Price Features Specs
BMW M2 Coupe Sports Car - फोटो : BMW
गियरबॉक्स और ड्राइव मोड
ट्रांसमिशन के लिए सभी वैरिएंट्स में बीएमडब्ल्यू का 8-स्पीड एम स्टेपट्रॉनिक गियरबॉक्स मिलता है। M2 तीन ड्राइव मोड के साथ आता है, जिसमें कंफर्ट, स्पोर्ट्स और ट्रैक शामिल हैं। एफिशिएंट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस जैसे मोड्स के साथ इंजन आउटपुट में बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
BMW M2 Coupe Sports Car Launched in India Know Price Features Specs
BMW M2 Coupe Sports Car - फोटो : BMW
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर में एम बैजिंग के साथ स्पोर्टी केबिन और चारों तरफ आकर्षक एलिमेंट्स हैं। सबसे बड़ा आकर्षण डुअल कर्व्ड डिस्प्ले है जिसमें 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed