जैपनीज कार कंपनी Honda कंपनी ने अपनी कार Jazz में डीजल इंजन देना बंद कर दिया है। यानी BS6 Honda Jazz अब सिर्फ पेट्रोल इंजन में आएगी। बता दें कि इस कार का टीजर लॉकडाउन से पहले जारी किया गया था। उम्मीद है कि लॉकडाउन खत्म होने के तुरंत बाद इस कार को बाजार में उतार दिया जाएगा। बाजार में इसकी टक्कर Maruti Baleno, Hyundai i20, Toyota glanza और Tata altroz जैसी कारों से होगी। वायरस और लॉकडाउन के चलते इसकी लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया था।
BS6 पेट्रोल इंजन के साथ जल्द आएगी Honda Jazz, पहली बार मिलेंगे ये नए फीचर्स
2015 से भारतीय बाजार में उपलब्ध
Honda की इस हैचबैक का मौजूदा मॉडल साल 2015 से भारतीय बाजार में उपलब्ध है। बीएस4 वर्जन में यह कार 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में आती थी। इसके पेट्रोल इंजन में मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शन, जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता था। Honda Jazz को कंपनी सिर्फ बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी में है।
फीचर्स
Honda Jazz में BS6 कम्प्लायंट 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस कार के फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं। वहीं कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। बीएस6 Honda Jazz में एलईडी हेडलाइट्स दी जा सकती हैं।
पेट्रोल इंजन Jazz की है डिमांड
Honda की 4 मीटर से छोटी तीन सबकॉम्पैक्ट कारें आती हैं। इनमें WR-V, Amaze और Jazz शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक WR-V और Amaze की मांग अच्छी रही। इसलिए कंपनी ने फैसला किया है कि इन मॉडल को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। जबकि कंपनी के तीसरे मॉडल Jazz को पेट्रोल में ज्यादा पंसद किया किया गया है, इसलिए इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन में उतारा जा रहा है।
ग्राहकों की पसंद के अनुसार मॉडल ऑफर
2019-20 में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की कुल बिक्री में लगभग 80 फीसदी पेट्रोल और 20 फीसदी डीजल कारें थी। इसे देखते हुए कंपनी ने फैसला लिया है कि वह बीएस6 लाइनअप में ग्राहकों की पसंद के अनुसार मॉडल ऑफर करेगी। हालांकि यह ट्रेंड हर सेगमेंट में अलग-अलग रहा।