लंबी यात्रा या हाईवे पर ड्राइव करते समय अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है कि पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए क्या करना सही है? कार का AC ऑन रखें या खिड़कियां खोल लें?
Car Mileage Hack: कार में 70 किमी/घंटा के बाद AC ऑन रखना क्यों है समझदारी? जानिए ईंधन बचाने के पीछे का विज्ञान
Car Mileage Tips: क्या आप भी हाईवे पर माइलेज बचाने के लिए कार की खिड़कियां खोल लेते हैं? अगर हां, तो आप अनजाने में अपनी गाड़ी का ज्यादा ईंधन खर्च कर रहे हैं। जानिए कार का AC और खुली खिड़की में से माइलेज के लिए क्या है बेहतर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम स्पीड का फॉर्मूला
अगर आप शहर के ट्रैफिक में हैं और आपकी गाड़ी की स्पीड 50 kmph से कम है, तो AC बंद करके खिड़कियां खोलना एक समझदारी भरा कदम है।
कारण: कम स्पीड में सामने से आने वाली हवा का दबाव गाड़ी पर बहुत कम होता है। इसलिए, इंजन को अतिरिक्त ताकत नहीं लगानी पड़ती और आपके फ्यूल की अच्छी बचत होती है।
हाईवे और तेज स्पीड का विज्ञान
जैसे ही आप हाईवे पर 70-80 kmph या उससे ज्यादा की स्पीड पर पहुंचते हैं, तो पूरा गणित बदल जाता है।
कार का डिजाइन: कारों को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि तेज रफ्तार में हवा कार के ऊपर और साइड से फिसल कर निकल जाए, ताकि गाड़ी बिना रुकावट आगे भागे।
पैराशूट इफेक्ट: जब आप तेज रफ्तार में खिड़कियां खोल लेते हैं, तो बाहर की हवा तेजी से कार के अंदर घुसती है। यह हवा अंदर एक पैराशूट की तरह काम करने लगती है और आपकी गाड़ी को पीछे की तरफ धकेलती है।
इंजन पर लोड खुली खिड़की या कार के AC से ज्यादा पड़ता है?
जब हवा गाड़ी को पीछे खींचती है, तो उसी स्पीड को बनाए रखने के लिए इंजन को दोगुना जोर लगाना पड़ता है। आइए इसे आंकड़ों से समझें:
| स्थिति (हाई स्पीड पर) | इंजन पर असर | माइलेज का नुकसान |
| खिड़की खुली रखना | इंजन को बहुत ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है | 20% तक का नुकसान |
| खिड़की बंद, AC ऑन | इंजन पर AC का सामान्य लोड पड़ता है | सिर्फ 5% से 10% का नुकसान |
आपकी गाड़ी के लिए क्या है बेस्ट?
अपने सफर को आरामदायक और किफायती बनाने के लिए इस आसान रूल को याद रखें:- 50 kmph से कम स्पीड (ट्रैफिक में): कार का AC बंद करें और खिड़कियां खोल लें।
- 70-80 kmph से ज्यादा स्पीड (हाईवे पर): तुरंत खिड़कियां बंद करें और AC चालू कर लें।