{"_id":"66c07c8b3845f072dc0ade11","slug":"citroen-basalt-suv-price-list-of-all-variants-know-features-and-specifications-2024-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen Basalt: सिट्रोएन बेसाल्ट की पूरी प्राइस लिस्ट जारी, जानें इस कूपे एसयूवी के फीचर्स और डिलीवरी डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen Basalt: सिट्रोएन बेसाल्ट की पूरी प्राइस लिस्ट जारी, जानें इस कूपे एसयूवी के फीचर्स और डिलीवरी डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:03 PM IST
विज्ञापन
Citroen Basalt Coupe SUV
- फोटो : Citroen India
फ्रांसीसी कार निर्माता Citroen (सीट्रोएन) ने भारतीय कार बाजार के लिए अपनी पांचवीं पेशकश बेसाल्ट को लॉन्च किया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इस उत्पाद को लॉन्च किया था, लेकिन इस कूपे एसयूवी की सिर्फ शुरुआती कीमत का ही एलान किया था, जो कि 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अब, कार निर्माता ने आखिरकार सभी वेरिएंट्स और उनकी कीमतों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। बेसाल्ट का लक्ष्य उन लोगों को आकर्षित करना है जो एक साधारण लेकिन स्टाइलिश कार की तलाश में हैं। आखिरकार, यह एक लिफ्टबैक स्टाइल वाली टेल के साथ आती है। यह कूपे एसयूवी टाटा कर्व के आने वाले आईसीई वेरिएंट्स को टक्कर देगी।
Trending Videos
Citroen Basalt Coupe SUV
- फोटो : Citroen India
देखें पूरी प्राइस लिस्ट
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं। यानी भविष्य में इनकी कीमतों में इजाफा हो सकता है। सीट्रोएन बेसाल्ट को तीन वेरिएंट्स - यू, प्लस और मैक्स में पेश किया जाएगा।
बुकिंग डिटेल्स
कार की बुकिंग कंपनी के सभी डीलरशिप पर 11,001 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो गई है। कुछ चुनिंदा डीलरशिप ने प्री-बुकिंग पहले से चालू कर दी थी।
कब होगी डिलीवरी
बेसाल्ट की डिलीवरी सितंबर 2024 के पहले हफ्ते से शुरू होगी। ग्राहक अब ला मैसन सीट्रोएन डीलरशिप पर जाकर बेसाल्ट की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं।
| वेरिएंट्स | कीमत (एक्स-शोरूम) |
|
1.2 NA YOU |
7,99,000 |
|
1.2 NA PLUS |
9,99,000 |
|
1.2 TURBO PLUS |
11,49,000 |
|
1.2 TURBO AT PLUS |
12,79,000 |
|
1.2 TURBO MAX |
12,28,000 |
|
1.2 TURBO AT MAX |
13,62,000 |
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं। यानी भविष्य में इनकी कीमतों में इजाफा हो सकता है। सीट्रोएन बेसाल्ट को तीन वेरिएंट्स - यू, प्लस और मैक्स में पेश किया जाएगा।
बुकिंग डिटेल्स
कार की बुकिंग कंपनी के सभी डीलरशिप पर 11,001 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो गई है। कुछ चुनिंदा डीलरशिप ने प्री-बुकिंग पहले से चालू कर दी थी।
कब होगी डिलीवरी
बेसाल्ट की डिलीवरी सितंबर 2024 के पहले हफ्ते से शुरू होगी। ग्राहक अब ला मैसन सीट्रोएन डीलरशिप पर जाकर बेसाल्ट की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen Basalt Coupe SUV
- फोटो : Citroen India
इंजन पावर और गियरबॉक्स
Citroen Basalt में दो इंजन विकल्प मिलेंगे। पहला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 80 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। दूसरा 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 109 bhp की पावर देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 190 Nm का टॉर्क मिलेगा। वहीं टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 205 Nm का टॉर्क मिलेगा।

कितनी है माइलेज
Citroen का दावा है कि 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड मॉडल की माइलेज 18 किमी प्रति लीटर है। जबकि 1.2 टर्बो पेट्रोल मैनुअल की माइलेज 19.5 किमी प्रति लीटर है। टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक की माइलेज 18.7 किमी प्रति लीटर बताई गई है।

इंटीरियर और फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई Citroen Basalt में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, रैपअराउंड टेल लैंप्स, रियर एसी वेंट्स, दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए एडजस्टेबल थाई सपोर्ट और बहुत कुछ मिलेगा। इस कूपे एसयूवी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलेगा।