सब्सक्राइब करें

Citroen Dark Edition: सिट्रोएन ने लॉन्च किए डार्क एडिशन मॉडल्स, जानें कीमत और खासियतें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 12:10 PM IST
सार

भारतीय बाजार में अपनी कारों की मांग बढ़ाने के लिए Citroen India (सिट्रोएन इंडिया) ने अपनी C3 हैचबैक, Basalt (बेसाल्ट) कूपे एसयूवी और Aircross (एयरक्रॉस) एसयूवी के डार्क एडिशन वर्जन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने बताया है कि ये डार्क एडिशन मॉडल्स लिमिटेड यूनिट्स में ही उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Citroen India Dark Edition Launched In India C3, Aircross and Basalt SUV Coupe Dark Edition Cars
MS Dhoni receiving 1st Basalt Dark Edition from Shailesh Hazela, CEO & MD, Stellantis India - फोटो : Stellantis India
भारतीय बाजार में अपनी कारों की मांग बढ़ाने के लिए Citroen India (सिट्रोएन इंडिया) ने अपनी C3 हैचबैक, Basalt (बेसाल्ट) कूपे एसयूवी और Aircross (एयरक्रॉस) एसयूवी के डार्क एडिशन वर्जन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने बताया है कि ये डार्क एडिशन मॉडल्स लिमिटेड यूनिट्स में ही उपलब्ध होंगे। लेकिन इनकी कितनी यूनिट्स बनाई जाएंगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सबसे पहली बेसाल्ट डार्क एडिशन कार क्रिकेट के दिग्गज और सिट्रोएन के ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धोनी को दी गई है।


यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi: 2025 यामाहा FZ-S Fi लॉन्च, जानें क्या है नया और कितनी है कीमत 

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: आम आदमी को जल्द मिलेगी राहत? नितिन गडकरी ने किया एलान- नया टोल सिस्टम 8-10 दिनों में होगा लागू

 
Trending Videos
Citroen India Dark Edition Launched In India C3, Aircross and Basalt SUV Coupe Dark Edition Cars
MS Dhoni receiving 1st Basalt Dark Edition from Shailesh Hazela, CEO & MD, Stellantis India - फोटो : Stellantis India
कीमतों में थोड़ा अंतर
डार्क एडिशन मॉडल्स की कीमतें इनके रेगुलर टॉप वेरिएंट्स से करीब 23,000 रुपये ज्यादा रखी गई हैं।

C3 डार्क एडिशन की कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपसे से कम में शुरू होती है। वहीं बेसाल्ट डार्क एडिशन की शुरुआती कीमत करीब 13 लाख रुपये से कम रखी गई है। और एयरक्रॉस डार्क एडिशन की कीमत करीब 13 लाख से थोड़ी ज्यादा से शुरू होती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

यह भी पढ़ें - Ampere Reo 80: एम्पीयर रीओ 80 ईवी लॉन्च, लाइसेंस और आरसी की नहीं है जरूरत, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

यह भी पढ़ें - Hydrogen Vehicles: सरकार ने हाइड्रोजन बसों और ट्रकों को चलाने के लिए शुरू कीं पायलट परियोजनाएं, गडकरी ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen India Dark Edition Launched In India C3, Aircross and Basalt SUV Coupe Dark Edition Cars
Citroen Dark Edition - Basalt Interiors - फोटो : Citroen
क्या है खास डार्क एडिशन में
डार्क एडिशन वर्जन को खास बनाने के लिए इसमें अंदर और बाहर दोनों तरफ ऑल-ब्लैक थीम दी गई है। इन सभी मॉडल्स में पर्ला नेरा ब्लैक एक्सटीरियर कलर दिया गया है। वहीं कंपनी का लोगो (शेवरॉन बैज), ग्रिल और बॉडी पर लगने वाले मोल्डिंग के लिए डार्क क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। 

यह भी पढ़ें - Komaki Ranger: कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक बाइक को मिला अपडेट, 250 किमी तक की रेंज का दावा 

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 जल्द होगी लागू, सीएनजी ऑटो को बंद करने की सिफारिश 

अंदर से भी दमदार लुक
इन गाड़ियों के इंटीरियर में कार्बन ब्लैक कलर स्कीम दी गई है। इसके साथ मेट्रोलपॉलिटन ब्लैक लेदर जैसी सीट्स मिलती हैं। जिनमें लावा रेड कलर की स्टिचिंग दी गई है, जो एक प्रीमियम फील देती है।

यह भी पढ़ें - VVIP Cars: भारत में कौन सी गाड़ियां बिना नंबर प्लेट चल सकती हैं, किन वाहनों पर होता है तीर का निशान? 

यह भी पढ़ें - 3 Row Seating Cars: तीन-पंक्ति वाली सबसे किफायती एसयूवी और एमपीवी कारें, कीमत छह लाख रुपये से शुरू 
Citroen India Dark Edition Launched In India C3, Aircross and Basalt SUV Coupe Dark Edition Cars
Citroën Dark Edition Range - फोटो : Citroën
इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं
इन स्पेशल एडिशन मॉडल्स में सिर्फ लुक्स का बदलाव किया गया है। इंजन और बाकी फीचर्स वही हैं जो रेगुलर टॉप वेरिएंट्स में मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Used Cars: भारत के सेकंड हैंड कार बाजार में बदल रहे रुझान, ऑटोमैटिक और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ी मांग 

उम्मीदें अब डार्क एडिशन से
सिट्रोएन की पैसेंजर कारों की बिक्री में वित्त वर्ष 2025 के दौरान गिरावट दर्ज की गई। इंडस्ट्री बॉडी फाडा के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष में सिर्फ 6,245 यूनिट्स की ही बिक्री हुई। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि ये नए डार्क एडिशन ग्राहकों को लुभाने में मदद करेंगे। 

यह भी पढ़ें - Auto Industry: ऑटो इंडस्ट्री के लिए वित्त वर्ष 26 होगा 'सुधार का साल', फाडा का बयान, जानें इसके मायने 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed