Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
confusion between automatic and manual car or SUV, know what are the advantages and disadvantages Hyundai Tata
{"_id":"6321ce692ee9611f3a1a9cf3","slug":"confusion-between-automatic-and-manual-car-or-suv-know-what-are-the-advantages-and-disadvantages-hyundai-tata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AutoMatic Vs Manual: ऑटोमैटिक और मैनुअल कार के बीच हैं कन्फ्यूज, जानें क्या हैं फायदे और नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
AutoMatic Vs Manual: ऑटोमैटिक और मैनुअल कार के बीच हैं कन्फ्यूज, जानें क्या हैं फायदे और नुकसान
अभी तक हमारे देश में मैनुअल गियरबॉक्स वाली कारों का ही ज्यादा प्रचलन है लेकिन अब धीरे-धीरे ऑटोमैटिक कारें भी बाजार में अपनी जगह बना रही हैं। अगर आप भी कार खरीदने वाले हैं और आपको ये समझ नहीं आ रहा कि मैनुअल कार लें या फिर ऑटोमैटिक की तरफ जाएं तो इस खबर में हम आपको दोनों के बीच फर्क समझा रहे हैं।
मैनुअल कार
2 of 7
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में जब से कारों की शुरूआत हुई तब से लगभग सभी कारें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती रही हैं। इसलिए हम भी मैनुअल कार खरीदना पसंद करते हैं। इसके पीछे बड़ा कारण भी है और वो ये है कि हम बचपन से ही उन कारों में सफर करते आए हैं जिनमें गियर होते हैं और हमें पता भी होता है कि गियर लगाए कैसे जाते हैं।
मैनुअल कार के फायदे
3 of 7
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार
- फोटो : सोशल मीडिया
हम बात करें मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों की तो इनके फायदे भी होते हैं। जैसे इनकी कीमत ऑटोमैटिक कार की तुलना में कम होती है। इन्हें रिपेयर करना आसान और सस्ता होता है। जरूरत के हिसाब से कार के गियर बदलकर इंजन की पावर कम या ज्यादा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनुअल के नुकसान
4 of 7
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार के नुकसान
- फोटो : सोशल मीडिया
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारें भले ही काफी समय से चल रही हों लेकिन इनके नुकसान भी होते हैं। इनका सबसे बड़ा नुकसान होता है कि इन्हें चलाने पर ड्राइवर ज्यादा जल्दी थक जाता है। अगर ट्रैफिक में कार फंस जाए तो फिर बार बार गियर बदलना पड़ता है जिससे पैरों को आराम नहीं मिलता। इसके साथ ही मैनुअल कार में क्लच काफी जल्दी गर्म हो जाता है और कार के माइलेज पर भी बुरा असर होता है। इसके अलावा इन्हें चलाना नए ड्राइवर के लिए मुश्किल होता है बार बार गियर बदलने की आदत ना होने के कारण कई बार नए ड्राइवर कार को एक ही गियर पर चलाने लगते हैं जिससे इंजन पर लोड बढ़ता है।
विज्ञापन
ऑटोमैटिक कार
5 of 7
ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात को अनदेखा नहीं किया जा सकता कि मैनुअल के मुकाबले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें ज्यादा बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।