फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: दिल्ली सरकार ने ईवी चार्जर, बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों के लिए लॉन्च किया ओपन डेटाबेस, जानें क्या होंगे फायदे

Wed, 14 Sep 2022 06:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi govt launches open database for EV chargers and battery-swapping stations on its Switch Delhi portal
Electric Car - फोटो : Unsplash
दिल्ली सरकार ने अपने स्विच दिल्ली पोर्टल पर ईवी चार्जिंग और बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों के लिए एक ओपन डेटाबेस सुविधा शुरू की है। इससे सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेयर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने में मदद मिलेगी। इस डेटाबेस के जरिए, दिल्ली सरकार आज की तारीख में दिल्ली में 2,500 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट तक सभी ईवी प्लेयर्स को ओपन एक्सेस देने में सक्षम होगी। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता इसका इस्तेमाल दिल्ली में सभी ईवी यूजर्स को चार्जिंग और बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों के बारे में आसानी से जानकारी देने के लिए प्लेटफॉर्म विकसित कर सकते हैं। 
Delhi govt launches open database for EV chargers and battery-swapping stations on its Switch Delhi portal
EV CHARGER DELHI-NCR - फोटो : For Reference Only
इससे पहले 2021 में, दिल्ली सरकार बस ट्रांजिट के लिए एक खुला डेटाबेस लेकर आई थी, जो काफी सफल रही थी। इसका इस्तेमाल गूगल, उबर और कई अन्य कंपनियां कर रही हैं। ईवी चार्जिंग के लिए खुले डेटाबेस उपलब्ध करा कर दिल्ली सरकार ईवी निर्माताओं की रेंज से जुड़ी चिंता के मुद्दे को हल करने की दिशा में कदम उठा रही है। 
Delhi govt launches open database for EV chargers and battery-swapping stations on its Switch Delhi portal
Electric Car - फोटो : Unsplash
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पीटीआई को बताया, इसका फायदा यह होगा कि एप की मदद से दिल्ली में ईवी यूजर्स शहर भर में 2,500 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट और बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों का आसानी से पता लगा सकेंगे, और यह संख्या 2025 तक 18,000 तक पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi govt launches open database for EV chargers and battery-swapping stations on its Switch Delhi portal
EV Charging Stations - फोटो : iStock
दिल्ली ईवी पॉलिसी 7 अगस्त, 2020 को शुरू की गई थी और इस पॉलिसी क्लॉज 6.4.2 के मुताबिक, "एक खुला, सार्वजनिक स्वामित्व वाला डेटाबेस परिवहन विभाग, जीएनसीटीडी द्वारा विकसित किया जाएगा, जो सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचे पर ऐतिहासिक और वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा।" इस नीति के बाद, दिल्ली परिवहन विभाग ने अब एक खुला, सार्वजनिक स्वामित्व वाला डेटाबेस तैयार किया है। 
विज्ञापन
Delhi govt launches open database for EV chargers and battery-swapping stations on its Switch Delhi portal
EV Charging Stations - फोटो : iStock
डेटाबेस को पंजीकृत संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा ev.delhi.gov.in/openev पोर्टल के जरिए सार्वजनिक चार्जिंग और स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित ऐतिहासिक और रियल-टाइम की जानकारी को पेश करने और हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बार ओपन डेटाबेस पोर्टल पंजीकृत हो जाने के बाद, चार्जिंग सर्विस प्रॉवाइडर सभी ईवी चार्जर और बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों से संबंधित डेटा को हासिल कर सकेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed