सब्सक्राइब करें

Dhanteras New Car: धनतेरस पर अपने सपनों की कार खरीदने की है योजना? तो जान लीजिए इन कारों की वेटिंग पीरियड

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras Car Booking Due to high demand dealers stopped instant bookings for Dhanteras car waiting period
new car
अपने सपनों की कार को धनतेरस के दिन घर लाने की चाहत रखने वाले खरीदारों को थोड़ी मायूसी हाथ लग सकती है। बहुत ज्यादा मांग के कारण, डीलरों ने खरीदारी के लिए बेहद खास इस शुभ दिन के लिए इंस्टेंट (तत्काल) बुकिंग लेना बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उद्योग के सूत्रों का कहना है कि, 23 अक्तूबर को धनतेरस के मौके पर डिलीवरी पाने के लिए चार लाख से ज्यादा ग्राहकों ने अपनी पसंदीदा कारों की बुकिंग पहले ही कर ली है। हालांकि, बेस्ट सेलिंग कारों पर वेटिंग पीरियड भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस दिवाली कारों की बुकिंग और डिलीवरी के क्या स्टेटस हैं। 
Trending Videos
Dhanteras Car Booking Due to high demand dealers stopped instant bookings for Dhanteras car waiting period
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
जिन लोगों ने अपनी कार बहुत पहले से बुक कर ली थी, वे धनतेरस के दिन अपने सपनों की कार घर लाने के लिए भाग्यशाली हो सकते हैं। ज्यादातर बेस्ट-सेलिंग कारों का वेटिंग पीरियड 65 हफ्ते से ज्यादा है। मिसाल के तौर पर, महिंद्रा के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल XUV700 एसयूवी का वेटिंग पीरियड लगभग 66-68 हफ्ते है। XUV500 एसयूवी के कुछ मॉडलों का वेटिंग पीरियड 7-27 हफ्ते है, जबकि Thar डीजल का वेटिंग पीरियड 23-25 हफ्ते चल रहा है और बोलेरो डीजल के लिए भी भी 10 हफ्ते तक इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras Car Booking Due to high demand dealers stopped instant bookings for Dhanteras car waiting period
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की कारों की बात करें तो, इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Tata Nexon (टाटा नेक्सन) का वेटिंग पीरियड 16 से 20 हफ्ते है जो मॉडल के विभिन्न वैरिएंट्स पर निर्भर करती है। जबकि Tata Punch (टाटा पंच) के लिए 24 से 26 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड है। वहीं, Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) का वेटिंग पीरियड 10-12 हफ्ते है, जो कि लगभग Maruti Brezza (मारुति ब्रेजा), Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) और Kia Seltos (किआ सेल्टोस) के जितना ही है। 
Dhanteras Car Booking Due to high demand dealers stopped instant bookings for Dhanteras car waiting period
2022 Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने इस साल नवरात्रि के दौरान 26 सितंबर से 5 अक्तूबर के बीच कुल 5,39,227 वाहनों की बिक्री देखी। इस त्योहार के दौरान 1,10,521 यात्री वाहनों और 3,69,020 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। 
 
विज्ञापन
Dhanteras Car Booking Due to high demand dealers stopped instant bookings for Dhanteras car waiting period
Tata Punch CAMO Edition - फोटो : Tata Motors
उच्च मांग के बावजूद, वाहन बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल नवरात्रि-दशहरा और धनतेरस-दिवाली के उत्सव की अवधि के दौरान देश के वाहन निर्माताओं के लिए लगभग एक दशक में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। नवरात्रि से दीवाली तक के मुख्य त्योहारी सीजन में पर्सनल मोबिलिटी (व्यक्तिगत गतिशीलता) सेगमेंट में सबसे ज्यादा मांग और बिक्री देखी जाती है। हालांकि, इस बार मांग धीमी रही, खासकर उत्तर भारत में। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed